जानकारी के अनुसार सभी कोतवाली पुलिस प्रभारियों को अपने अासपास के स्लम एरिया का पता लगाकर वहां झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले बच्चों की जानकारी जुटाने की जिम्मेदारी दी गर्इ है। इसका पता लगाने के बाद पुलिस अधिकारी बच्चों के परिजनों से उन्हें अपने साथ जोड़ने की अनुमति लेंगे। इसके साथ ही उन्हें नशे से होने वाले नुकसान से लेकर सभी गलत आदतों को छुड़ाने के लिए जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही वह कैसे अपराधियों पहचाने, उनके झांसे में आने से बचें आैर पुलिस को कैसे सूचना दे। इन सब के लिए पुलिस बच्चों को प्रशिक्षण देगी। इसके लिए सेक्टर-49 पुलिस ने सोमवार को करीब 30 बच्चों को प्रशिक्षण भी दिया।