6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो साल तक साथ रहने पर भी सच्चार्इ नहीं जान सकी लड़की,फरार होने पर हुआ शाॅकिंग खुलासा

दो साल पहले लड़की को लेकर नोएडा अाया था शख्स
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 20 Mar 2018, 6:23 PM IST

noida news

नोएडा।हार्इटेक शहर के सेक्टर-39 कोतवाली में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिसमें एक लड़की ने अपने पिछले दो साल से साथ रह रहे शख्स पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। वहीं लड़की के शादी करने का दबाव देने पर आरोपी फरार हो गया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी शख्स शादी शुदा था। इसकी जानकारी उसे आरोपी के फरार होने पर उसके साथी से लगी। लड़की की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गर्इ है।

यह भी पढ़ें-योगी पुलिस अब बच्चों के जरिए रोकेगी क्राइम जानिए कैसे

लड़की को घर से लाकर यहां रह रहा था आरोपी शख्स

मूलरूप से बरेली के फरीदपुर कस्बा निवासी एक युवती सलारपुर कालोनी में रहती है। युवती का आरोप है कि दो साल पहले बरेली निवासी स्वराज उसे बहला फुसलाकर नोएडा ले आया। वह उसे लेकर सलारपुर कालोनी में रहने लगा। इसी बीच आरोपी खुद को कुंवारा बताकर शादी करने का आश्वासन देकर उसके साथ दो साल तक दुष्कर्म करता रहा। युवती के शादी की बात कहने पर आरोपी उसे टरका देता था। कुछ दिनों पहले ही जब युवती ने स्वराज पर शादी का दबाव बनाया, तो आरोप है कि वह उसे छोड़कर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें-योगी राज में भी धरने को मजबूर किसान,मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट का किया घेराव

छोड़कर भागने पर खुली लड़के की चौंकाने वाली सच्चार्इ

युवती ने पुलिस को बताया कि वह उसको तलाश ही कर रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात आरोपी स्वराज के गांव में रहने वाले एक युवक से हुर्इ। उसने शख्स को स्वराज के अचानक गायब होने की बात बतार्इ। इस पर शख्स ने बताया कि स्वराज शादी शुदा है। उसके दो बच्चे भी है। वह लोग गांव में रहते है। यह सुनते ही पिछले दो सालों से स्वराज के साथ रह रही युवती चौंक गर्इ। जिसके बाद युवती ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस युवती की शिकायत लेकर आरोपी शख्स का पता लगाने में जुटी है।