धनतेरस (Dhanteras) का पर्व 5 नवंबर 2018 यानी आज है, आज नए उपहार, सिक्का, बर्तन व गहनों की खरीदारी करना माना जाता है शुभ
नोएडा। इस बार धनतेरस (Dhanteras) का त्योहार 5 नवंबर 2018 यानी आज मनाया जाएगा। धनतेरस का पर्व कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस दिन खरीदारी करना शुभ माना जाता है। इसे धन त्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। मेरठ निवासी पंडित महेंद्र श्ार्मा का कहना है कि धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी, कुबेर देव और धनवंतरी देव की पूजा की जाती है। इस दिन यमदेव को भी दीपदान किया जाता है। इससे अकाल मृत्यु पर विजय मिलती है।
यह भी पढ़ें:dhanteras 2018: धनतेरस पर गलती से भी नहीं खरीदनी चाहिए ये वस्तुएं नहीं तो हो जाएंगे कंगाल
5 नवंबर 2018 को है धनतेरस (Dhanteras)
पंडित महेंद्र शर्मा का कहना है कि कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस (Dhanteras) का पर्व पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस बार धनतेरस (Dhanteras) का पर्व 5 नवंबर 2018 को पड़ रहा है। इसके साथ ही पांच दिन के दीपोत्सव की भी शुरुआत हो जाएगी। इस दिन नए उपहार, सिक्का, बर्तन व गहनों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। उनका कहना है कि इस दिन देव धनवंतरी का जन्म हुआ था। इस वजह से (Dhanteras) के दिन चिकित्सा जगत में बड़ी-बड़ी योजनाएं भी शशुरू की जाती हैं।
धनतेरस (Dhanteras) का शुभ मुहूर्त
उनका कहना है कि धनतेरस पर प्रदोष काल में पूजा का शुभ मुहूर्त 5 नवंबर 2018 यानी सोमवार को शाम 6.05 बजे से रात 8.01 बजे तक है। इसकी अवधि 1 घंटे 55 मिनट है। इसके अलावा इस दिन सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त 5 नवंबर 2018 को सुबह 06.39 बजे से रात 11.46 बजे तक है। इस समय सोना खरीदने से धन में वृद्धि होती है।
यह भी पढ़ें:जानिए कब है गोवर्धन पूजा और ये हैं शुभ मुहूर्त