27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dussehra 2018: दशहरे पर भूलकर भी न करें ये काम नहीं तो हो जाएंगे बर्बाद

नवमी 18 अक्‍टूबर 2018 और दशमी यानी दशहरा (Dussehra) 19 अक्‍टूबर 2018 को मनाया जाएगा, दशहरे (Dussehra) के दिन नहीं करनी चाहिए ये गलतियां
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

sharad asthana

•

Updated: 15 Oct 2018, 10:00 AM IST

Dussehra 2018

Dussehra 2018: दशहरे पर भूलकर भी न करें ये काम नहीं तो हो जाएंगे बर्बाद

नोएडा। इस साल नवमी 18 अक्‍टूबर 2018 और दशमी यानी दशहरा (Dussehra) 19 अक्‍टूबर 2018 को मनाया जाएगा। इस दिन मां दुर्गा की मूर्तियों का विसर्जन भी किया जाता है। दशहरा बुराई पर अच्‍छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्रीराम ने बुराई के प्रतीक रावण का वध किया था। पूरे देश में दशहरे (Dussehra) पर रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन होता है। नोएडा के सेक्‍टर-44 में रहने वाने रामप्रवेश तिवारी का कहना है क‍ि नवरात्र के बाद दशहरा होता है। इस दिन हमें कुछ गलतियां नहीें करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें:Dusshera 2018: दशहरे के दिन करेंगे ये 7 काम तो पूरे साल होगा धन लाभ

- अगर आपने ध्‍यान दिया हो तो इस दिन कोई भी शादी का मुहूर्त नहीं होता है। विजयदशमी के दिन कहीं शादी नहीं होती है। पंडित रामप्रवेश तिवारी का मानना है कि इस दिन शादी करने से नवदंपति का वैवाहिक कष्‍टमय होता है। इस वजह से इस दिन शादी करने से मना किया जाता है।

- किसी निर्बल या कमजोर शख्‍स को सताना या उसे परेशान करना कभी न कभी आपको नुकसान जरूर करेेगा। वैसे भी कहा गया है, जैसा करोगे वैसा भरोगे। विजयदशमी के दिन तो खासतौर से किसी को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए। यह दिन बुराई पर अच्‍छाई की जीत के लिए जाना जाता है। इस दिन कोई भी गलत काम करने से बचें।

- वैसे तो पूरे साल अपने बड़े-बुजुर्गों का अशीर्वाद लें और महिलाओं का सम्‍मान करें। दशहरे के दिन तो गलती से भी किसी महिला या अपने बड़े-बुर्जगों का अपमान न करें, नहीं तो इसके बुरे परिणाम हो सकते हैं। ऐसा करने से मां लक्ष्‍मी भी रुष्‍ट हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें: हजारों सालों से यहां नहीं मनाया जाता है दशहरा, रावण की पूजा की जाती है

- पेड़ काटना हमारी पृथ्‍वी की सेहत के लिए अच्‍छा नहीं है। इससे पर्यावरण असंतुलन का खतरा होता है। पंडित रामप्रवेश तिवारी का कहना है कि दशहरे के दिन पेड़ काटना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा करने से स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

- इस दिन किसी भी जीव, जंतु या पक्षी का वध न करें। माना जाता है क‍ि ऐसा करने से आपका सौभाग्‍य दुर्भाग्‍य में बदल जाएगा।

यह भी पढ़ें: रामलीला- पूर्व जन्‍म में यह थीं माता सीता, उन्‍हाेंने दिया था रावण के नाश का कारण बनने का श्राप