19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Noida / Dhanteras 2018: आज है धनतेरस, गलती से भी नहीं खरीदनी चाहिए ये वस्‍तुएं नहीं तो हो जाएंगे कंगाल

Dhanteras 2018: आज है धनतेरस, गलती से भी नहीं खरीदनी चाहिए ये वस्‍तुएं नहीं तो हो जाएंगे कंगाल

5 नवंबर 2018 यानी आज से Dhanteras के साथ पांच दिन के दीपोत्‍सव का पर्व शुरू हो गया, जानिए Dhanteras पर क्‍या नहीं खरीदना चाहिए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

sharad asthana

•

Updated: 5 Nov 2018, 9:07 AM IST

Dhanteras

Dhanteras 2018: धनतेरस पर गलती से भी नहीं खरीदनी चाहिए ये वस्‍तुएं नहीं तो हो जाएंगे कंगाल

नोएडा। पांच दिन का दीपोत्‍सव 5 नवंबर 2018 यानी आज धनतेरस से शुरू हो गया। इसके बाद 6 नवंबर 2018 यानी मंगलवार को नर्क चौदस और 7 नवंबर 2018 (बुधवार) को दिवाली का त्‍योहार है। फिर अगले दिन 8 नवंबर 2018 को गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja) और 9 नवंबर को भाई दूज (Bhai Dooj) का त्‍योहार पड़ेगा। बाजार भी इस दीपोत्‍सव के लिए तैयार हो चुके हैं। dhanteras पर नया सामान खरीदना शुभ माना जाता है। हालांकि, कहा जाता है कि कुछ ऐसी वस्‍तुएं भी होती हैं, जिन्‍हें खरीदने से आपको नुकसान हो सकता है। इस बारे में हमें बता रहे हैं नोएडा सेक्‍टर-44 के रहने वाले पंडित रामप्रवेश तिवारी।

यह भी पढ़ें:bhai dooj 2018: जानिए कब है भाई दूज और क्‍या है शुभ मुहूर्त

धनतेरस पर 5 नवंबर 2018 से शुरू हो जाएगा दीपोत्‍सव

पंडित रामप्रवेश तिवारी का कहना है क‍ि इस बार Dhanteras 5 नवंबर 2018 यानी सोमवार को मनाया जाएगा। इसके साथ ही पांच दिन के दीपोत्‍सव की शुरुआत हो जाएगी। धनतेरस के दिन खरीदारी करना शुभ होता है। इस दिन मां लक्ष्‍मी, भगवान कुबेर और देव वैद्य धनवंतरि की पूजा की जाती है। माना जाता है क‍ि इस दिन माता लक्ष्‍मी की पूजा से पहले कुबेर देवता की आराधना करनी चाहिए। उनका कहना है क‍ि अगर इस दिन सही मुहूर्त में पूजा की जाए तो मां लक्ष्‍मी की कृपा हमेशा बनी रहती है और स्‍वास्‍थ्‍य भी सही रहता है।

यह भी पढ़ें: Diwali 2018: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने के लिए रेलवे ने चलाईं ये स्‍पेशल ट्रेनें

भूलकर भी न खरीदें ये सामान

पंडित रामप्रवेश तिवारी के अनुसार, इस दिन बर्तन व अन्‍य सामान खरीदना शुभ होता है। हालांकि, इस दिन कुछ सामान भूलकर भी नहीं खरीदना चाहिए।

- धनतेरस का कांच का सामान गलती से भी न खरीदें। इसका संबंध राहु से है।
- माना जाता है क‍ि धनतेरस पर एल्युमीनियम के बर्तन खरीदना शुभ नहीं है। इस धातु पर राहु का आधिपत्य होता है।

- इस दिन कैंची और चाकू जैसे नुकीला सामान को खरीदने से बचना चाहिए।

- अगर वाहन खरीद रहे हैं तो राहु काल का ध्‍यान रखें।
- अक्‍सर काले रंग के कपड़ें शुभ कार्य के दौरान नहीं पहने जाते हैं। माना जाता है कि धनतेरस पर काले रंग की वस्‍तआें को नहीं खरीदना चाहिए।

यह भी पढ़ें: अक्‍टूबर और नवंबर 2018 में हैं ये बंपर छुट्ट‍ियां, बना लीजिए लांग वीकेंड पर घूमने का प्‍लान