
Chaitanyananda Saraswati Case Update: उत्तर प्रदेश के आगरा से चैतन्यानंद सरस्वती को गिरफ्तार किया गया है। बाबा चैतन्यानंद सरस्वती पर 17 छात्राओं से छेड़छाड़ करने का आरोप है।
जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उसने अलग-अलग नामों से दो पासपोर्ट बनवाए, यहां तक कि माता-पिता और जन्मस्थान तक की जानकारी बदल दी। फर्जी कार्ड, आईडी और बैंक खातों के सहारे फरारी काटते रहा।.
पुलिस के मुताबिक, बाबा जिस संस्थान का डायरेक्टर था उसकी 16 छात्राओं ने पूछताछ के दौरान कहा है कि उनके साथ यौन उत्पीड़न हुआ। साथ ही जांच में खुलासा हुआ है गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में गुप्त रूप से कैमरे लगाकर चैतन्यानंद सरस्वती नजर रखता था। स्वामी चैतन्यानंद के मोबाइल फोन से ये कैमरे जुड़े हुए थे।
स्वामी चैतन्यानंद को दिल्ली पुलिस ने आगरा से गिरफ्तार किया है। वह कथित तौर पर बीजेपी नेता के होटल के कमरा नंबर 101 में रुका हुआ था। शनिवार देर रात आगरा के ताजगंज इलाके के होटल से उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद चैतन्यानंद सरस्वती से दिल्ली पुलिस ने करीब 15 मिनट तक पूछताछ की। इसके बाद उसे दिल्ली लाया गया। EWS छात्रवृत्ति के तहत PGDM पाठ्यक्रम कर रही छात्राओं से छेड़छाड़ और जालसाजी का आरोप चैतन्यानंद पर है।
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, ओडिशा में पार्थ सारथी नाम से जन्मा स्वामी चैतन्यानंद खुद को धार्मिक गुरू बताता है। दिल्ली के वसंत कुंज स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट का डायरेक्टर वह रह चुका है। कर्नाटक के श्रृंगेरी शारदा पीठम से उसका संबंध बताया जाता है। ऐसा दावा किया जाता है कि उसका यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो जैसे संस्थानों से शैक्षणिक जुड़ाव रहा है।
चैतन्यानंद सरस्वती पर 2016 में FIR करवाने वाली लड़की ने उसमें कहा था कि चैतन्यानंद के संस्थान में उसने 8 महीनों का समय बिताया। लड़की ने जिंदगी का सबसे खराब दौर इसे बताया। पीड़िता के मुताबिक, चैतन्यानंद उसे अश्लील मैसेज भेजने लगा। इसके बाद उसने पीड़िता को 'स्वीट गर्ल' कहना शुरू कर दिया।