नोएडा

Coronavirus: स्कूलों की छुट्टी के बाद Swimming Pool पर भी लगी रोक, सरकारी कार्यक्रम भी रद्द

Highlights: -गृह मंत्रालय ने Corona को आपदा घोषित किया है -कई राज्यों की सरकार ने इसे महामारी भी घोषित कर दिया है -नोएडा में भी कोरोना वायरस की एक युवक में पुष्टि हुई है
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Mar 2020, 5:07 PM IST
corona_4.jpg

नोएडा। चीन के वुहान शहर से पनपे कोरोना वायरस ने भारत के कई प्रदेशों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। जहां गृह मंत्रालय ने इसे आपदा घोषित किया है तो वहीं कई राज्यों की सरकार ने इसे महामारी भी घोषित कर दिया है। उधर, नोएडा में भी कोरोना वायरस की एक युवक में पुष्टि होने के बाद जिला प्रशासन मुस्तैद हो गया है। जहां जिले में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है तो वहीं अब जनपद में संचालित स्विमिंग पूलों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

दरअसल, जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर ने शनिवार को आदेश जारी करते हुए जनपद के सभी स्कूलों, सोसायटियों, होटलों आदि में संचालित स्विमिंग पूलों पर 15 अप्रैल तक प्रतिबंध लगा दिया है। उधर, जनपद में सरकार के आदेश के बाद स्वच्छ भार मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत सुजल एवं स्वच्छ गांव विषयक तीन दिवसीय प्रशिक्षण को अगले आदेश तक स्थगित करने का फैसला लिया गया है।

गौरतलब है कि ग्रेटर नोएडा की एक कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। जिसके बाद कंपनी में काम कर रहे 700लोगों को भी निगरानी में रखने के आदेश दिए गए हैं। जिसका इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है।

Updated on:
14 Mar 2020, 5:07 PM IST
Published on: