मुरादाबाद: देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या ने इमरजेंसी घोषित कर दी है। जनपद में विदेशों से आने वालों की निगरानी बढ़ा दी है। हाल ही में पेरिस से लौटे के एक छात्र का चेकअप स्वास्थ्य विभाग ने किया, जिसमें वायरस के कोई लक्षण नहीं मिले। फिर भी एहतियातन स्वास्थ्य विभाग ने उसे घूमने-फिरने को अभी मना किया है। जबकि एक दर्जन लोगों की और निगरानी की जा रही है। इसमें दो लोग कोलकाता और हरिद्वार रवाना हो गए हैं, इसलिए वहां के प्रशासन को सूचना दे दी गयी है।