मेरठ। कोरोन वायरस को लेकर अफरातफरी का आलम है। हालांकि मेरठ जनपद में अभी तक कोरोना के संदिग्ध आठ मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आयी है, लेकिन कोरोना को लेकर स्वाथ्य विभाग अभी तैयारी में जुटा है। मेडिकल कालेज में अभी तक 90 बेड के दो कोरोना वार्ड हैं। स्वास्थ्य विभाग 20 बेड का तीसरा कोरोना वार्ड बनाने की तैयारी कर रहा है। डब्ल्यूएचओ के अफसरों के साथ स्वास्थ्य विभाग की अहम बैठक भी हुई है। इसमें कोरोना को दस्तक अभियान में शामिल करने का निर्णय लिया गया है। इससे पहले स्वाइन फ्लू व अन्य बीमारियां शामिल थीं।