साथ ही डीएम गौतम बुद्ध नगर ने प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला का लेटर ट्वीट किया है। इसके अनुसार, जिन विद्यालयों में परीक्षाएं चल रही हैं, वहां वायरस से बचा के लिए निम्न एहमियात बरती जाएं।
- परीक्षा के दौरान न्यूनतम 1 मीटर की दूरी पर छात्रों को बैठाया जाए।
- स्कूलों में पेयजल और शौचालय की नियमित साफ-सफाई की जाए।
- फर्नीचर, दरवाजे, खिड़कियों और हैंडल को नियमित रूप से साफ किया जाए।
- बस की सीट, गेट और खिड़कियों की सफाई का ध्यान रखा जाए।
- स्कूल में यदि किसी छात्र, टीचर या कर्मचारी में कोरोना का लक्षण जैसे खांसी या बुखार दिखे तो हेल्पलाइन नंबर 18001805145 पर फोन कर उपचार की सुविधा उपलब्ध कराएं।
- स्कूलों में हाथ धोने के लिए साबुन रखा जाए।