
Egg Rate Today (7th January 2022): दिसंबर महीने की शुरुआत होते ही सर्दी बढ़ गई थी, लेकिन नए साल के पहले सप्ताह में सर्दी कहर ढा रही है। ठंड की वजह से अंडों की डिमांड बढ़ने के साथ ही दाम भी बढ़ गए थे, लेकिन अब धीरे-धीरे अंडों के दाम कम होने लगे हैं। पहले अंडे की कैरट (30 अंडे) 150 रुपये में बिक रहे थे, जबकि गुरुवार तक 180 रुपये कैरट के हिसाब से बिक्री हुई। एक महीने के अंदर 10 रुपये तक रेट बढ़ गए हैं। शुक्रवार 7 जनवरी को थोक बाजार में 100 अंडों के दाम 550 रूपए बिक रहे हैं। वहीं खुदरा बाजार में 100 अंडों की कीमत 627 रुपये है। तो वहीं सुपर मार्केट में अंडे 669 रुपए बिक रहे हैं। नानवेज खाने वाले आजकल रोज अंडा खा रहे हैं। सुबह नाश्ते की शुरुआत ही अंडे से होती है। कोई चाय के साथ उबला हुआ अंडा लेता है तो कोई आमलेट। इतना ही नहीं, आजकल घरों में अंडा करी भी खूब बन रही है।
Egg Price Today (7th January 2022): दिसंबर महीने के शुरू होने के साथ ही सर्दी बढ़ गई थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों से तो सर्दी सितम ढा रही है। सर्दी बढ़ने का असर लोगों के खानपान पर भी पड़ने लगा है। तमाम लोग सर्दी से बचने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। अंडे के कारोबार से जुड़े एक व्यापारी ने बताया कि वह अकेले ही रोज 50 हजार अंडे बेच रहे हैं, जबकि दो सप्ताह पहले 45 हजार बेच रहे थे। डिमांड बढ़ने के साथ ही अंडे के दाम भी बढ़ गए थे, लेकिन अब धीरे-धीरे दाम कम हो रहे हैं।
Egg Rate Today Noida
देश की राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में आज शुक्रवार 7 जनवरी को अंडों का थोक भाव 549 रुपये हो गया है। वहीं, खुदरा बाजार में अंडें 615 रुपये और सुपर मार्केट में 651 रुपए में बिक रहे हैं। तो वहीं गुरुवार 6 जनवरी को भी थोक बाजार में 556 रुपये रहा। तो वहीं, खुदरा बाजार में भी अंडें 622 रुपये और सुपर मार्केट में 658 रुपए में बिकें।
Egg Rate Today Lucknow
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज शुक्रवार 7 जनवरी को थोक बाजार में 543 रुपए में बिक रहे हैं। इसके अलावा खुदरा बाजार में 543 रुपए बिक रहा है, सुपर मार्केट में 543 रुपए अंडा बिक रहा है। तो वहीं गुरुवार 6 जनवरी को थोक बाजार में 543 रुपए बिका। इसके अलावा खुदरा बाजार में 543 रुपए में अंडा बिका, तो वहीं सुपर मार्केट में 543 रुपए में बिका।