Egg Rate Today (6th January 2022): कई इलाकों में हो रही बारिश ने एक बार फिर ठंड बढ़ा दी है। कड़ाके की ठंड के बहुत से अपने दिन की शुरुआत अंडों के साथ कर रहे हैं। अंड़ें खाने से ज्यादा मात्रा में प्रोटीन मिलता है, साथ ही शरीर को कड़ाके की सर्दी में भी गरमी का अहसास भी देता है। यही वजह है कि अंडों की डिमांड में दिसंबर से रिकॉर्ड तोड़ उछाल देखा जा रहा है। बावजूद इसके अंडे की सप्लाई में कोई कमी नहीं आई है। बढ़ती ठंड के साथ ही अंडों की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। अंडों की अधिक मांग के कारण उत्तर प्रदेश में थोक मूल्य में 557 रुपये, खुदरा बाजार में 634 रुपये तो वहीं सुपर मार्केट में 676 रुपए में बिक रहा है।