नोएडा

पुलिस गई पकड़ने तो भागने लगे बदमाश, लेकिन दौड़ कर इस तरह पकड़ा, एक घायल

नोएडा एनकाउंटर में पुलिस ने पुलिस ने तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार  

less than 1 minute read
Oct 30, 2018
पुलिस गई पकड़ने तो भागने लगे बदमाश, लेकिन दौड़ कर इस तरह पकड़ा, एक घायल

नोएडा। शहर से अपराध का खात्मा करने के लिए नोएडा पुलिस एक्शन में हैं और एक बार फिर उसे कामयाबी मिली है। जहां दिल्ली यूपी बॉर्डर पर देर शाम चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीन बदमाशों को दबोच लिया। दरअसल पुलिस रूटीन वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी एक कार में सवार तीन संदिग्ध लोगों को आते देखा। पुलिस ने इन्हें पुलिस गई पकड़ने तो भागने लगे बदमाश, लेकिन दौड़ कर इस तरह पकड़ा, एक घायलभी रुकने का इशारा किया। लेकिन वो पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश कर रहे थे, जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो कार सवार बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस के मुताबिक सेक्टर 14ए के पास पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की जिसकी वजह से बदमाशों की कार का सन्तुलन बिगड़ गया और कार सड़क के किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। जिसपर कार सवार बदमाश कार को छोड़कर भागने लगे। लेकिन तभी राजेंदर नाम के बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। जबकि बदमाश सुनील और विपिन को पुलिस ने दौड़ा कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

इनके पास से एक होंडा सिटी कार, एक पिस्टल, दो तमंचे, एक मोबाइल व डेढ़ दर्जन ज़िंदा कारतूस बरामद किये हैं। साथ पुलिस इनका आपराधिक इतिहास खंगालने में जुट गई है। घायल बदमाश का अस्पताल में इलाज चल रह है, जो अलमोड़ा उत्तराखंड का रहने वाला है।

Updated on:
30 Oct 2018 12:16 pm
Published on:
30 Oct 2018 09:36 am
Also Read
View All