नोएडा

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक लुटेरा पुलिस की गोली लगने से घायल

मामला थाना फेज-3 के पुस्ता रोड का है। घायल बदमाश का एक साथी फरार होने में सफल रहा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Sep 2021, 12:59 PM IST
d.jpeg

नोएडा। पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच थाना फेज-3 क्षेत्र के पुस्ता रोड बहलोलपुर पर मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार होने में सफल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी पहचान अनीस पुत्र अली दराज के रूप में हुई है। पुलिस फरार बदमाश की तलाश कर रही है। बदमाश के कब्जे से चोरी की मोटर साइकिल, तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है।

नोएडा सेंट्रल ज़ोन-2 के एडिशनल डीसीपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि थाना फेज-3 पुलिस गढ़ी-चौखंडी गांव के पास बैरिकेटिग लगा कर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान दो संदिग्ध मोटरसाइकिल पर सवार वहाँ से गुजरे। जब पुलिस ने मोटरसाइकिल को जांच के लिए रोकना चाहा तो बाइक पर सवार पृथला गोल चक्कर की तरफ भागे और वहां से पुस्ता रोड बहलोलपुर पर भागने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस लगातार इनका पीछा कर रही थी।

पुलिस से बचने के लिए दोनों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने घायल हो कर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे दबोच लिया, जबकि उसका साथी मौके से फरार होने मै सफल हो गया। घायल बदमाश की पहचान अनीस के रूप में हुई। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि फरार बदमाश की तलाश की जा रही है। पकड़ा गया बदमाश अनीश थाना बिसरख और थाना 58 से पहले भी जेल जा चुका है।

Published on: