नोएडा

मोदी आैर योगी पर पिता ने की अभद्र टिप्पणी तो बेटे ने उठाया ये बड़ा कदम

गांव वालों के विरोध करने पर बेटों को मिली पिता द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की जानकारी
2 min read
• •
Updated: 6 Jun 2018, 11:48 AM IST
pm and cm
मोदी आैर योगी पर पिता ने की अभद्र टिप्पणी तो बेटे ने उठाया ये बड़ा कदम

नोएडा।एक बार फिर उत्तर प्रदेश के हार्इटेक सिटी नोएडा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आैर सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। लेकिन इस बार जब तक पुलिस कुछ करती। उससे पहले ही पोस्ट करने वाले आरोपी शख्स के बेटे ने ही एेसा कदम उठा लिया। जिसे जानकर सब हैरान रह गये। वहीं इस मामले को कोतवाली फेज टू पुलिस ने जांच के लिए साइबर सेल को दे दिया है ।

पिता ने सोशल मीडिया पर पीएम आैर सीएम के खिलाफ की थी ये टिप्पणी

सेक्टर-93 स्थित गेझा गांव में रहने वाले एक शख्स ने अपने सोशल मीडिया के अपने फेसबुक अकाउंट पर प्रधानमंत्री मोदी आैर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भगवान श्रीराम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पोस्ट कर दी। यह पोस्ट गांव के उनके मिलने वालों ने देखी तो इस पर विरोध जताया। साथ ही इसकी जानकारी उनके बेटे को दी। जिसके बाद बेटे ने पहले तो पिता को समझाया। लेकिन बात न मानने पर पिता के खिलाफ कोतवाली फेज टू पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने बेटे की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ सीएम आैर पीएम के लिए पोस्ट डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बेटे ने पिता के खिलाफ उठा लिया ये कदम आैर

एसओ सतेंद्र राय के अनुसार सेक्टर-93 के गेझा गांव में बदरूद्दीन अपने परिवार के साथ रहता है। पिछले कुछ दिनों से वह अपने फेसबुक अकाउंट पर पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ और भगवान श्रीराम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर रहा था। इस बात का पता चलने पर गांव के लोगों ने आरोपित का विरोध किया। आरोपित के बेटे फिरोज को जब पिता की इस हरकत का पता चला। तो उसने पिता के खिलाफ थाना फेज-2 में शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर है।

Published on: