2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दस करोड़ के पेंट हाउस में रहता है ये पूर्व आर्इएएस, इन सेलिब्रिटीज का है पड़ोसी

काॅलेज के साथ ही रियल स्टेट में भी लगा रखा है पैसा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 5 Jun 2018, 5:11 PM IST

pc gupta

दस करोड़ के पेंट हाउस में रहता है ये पूर्व आर्इएएस, इन सेलिब्रिटीज का है पड़ोसी

नोएडा।यूपी के शो विडो कहे जाने वाले गौतमबुद्धनगर के यमुना प्राधिकरण में हाल में सामने आए 126 करोड़ रुपये के घोटाले के आरोप के बाद फरार चल रहा।ये पूर्व आर्इएएस की लग्जरी लाइफ के बारे में जानते ही आप चौंक जाएंगे। पूर्व आर्इएएस आलीशान फ्लैट में रहता है। जिसकी कीमत करीब दस करोड़ रुपये है। इतना ही नहीं इस अधिकारी के पड़ोसी कोर्इ आम नागरीक नहीं बल्कि बड़े सेलिब्रिटीज आैर क्रिकेटर है।

यह भी पढ़ें-जानिए, किसलिए मनाया जाता है पर्यावरण दिवस, क्याें आैर कब मनाने की पड़ी जरूरत

करोड़ों रुपये के घोटाले के बाद सामने आया नाम

दरअसल हम बात कर रहे है यमुना प्राधिकरण तत्कालीन सीर्इआे आैर रिटायर्ड आर्इएएस पीसी गुप्ता की। पीसी गुप्ता पर 126 करोड़ रुपये का जमीनी घोटाला करने का मामला सामने आया है। वहीं सुर्खियाें में ये पूर्व आर्इएएस रिटायर होने के बाद भी लग्जरी लाइफ जीते है। जी हां, जिस पेंट कोर्ट में पीसी गुप्ता परिवार के साथ रहता है। उसकी कीमत करीब दस करोड़ रुपये है। जहां उनका आलीशान पेंट कोर्ट है। यहां इनके पड़ोसी कोर्इ आम नहीं बल्कि बहुत ही जानी मानी हस्ती है। वहीं खबर है कि पीसी गुप्ता अपना काॅलेज बनवाने के साथ ही रियल स्टेट में भी पैसा लगा रखा है।

यह भी पढ़ें-साॅफ्टवेयर इंजीनियरिंग के छात्र वाॅट्सएेप पर एेसे बेचते थे नशे का ये सामान

इन सेलिब्रिटीज का पड़ोसी है रिटायर्ड आर्इएएस

घोटालों के आरोपों के बाद से फरार चल रहे रिटायर्ड आर्इएएस जिस सोसायटी में रहते है। वहां उनके पड़ोसी कोर्इ आम आदमी नहीं बल्कि जाने माने सेलिब्रिटीज आैर क्रिकेटर है।इस पेंट कोर्ट में क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर , कपिल देव , सुनील शेट्टी से लेकर अरबाज खान समेत बड़े नेताआें के भी फ्लैट है। इतना ही नहीं जिस सोसायटी में पीसी गुप्ता रहते है। उसका महीने का मेंटिनेंस चार्ज भी बीस हजार रुपये से भी कही ज्यादा है।

यह भी पढ़ें-बड़ी खबरः कैराना आैर नूरपुर के बाद सपा-बसपा का इस वजह से टूट सकता है गठबंधन

मुकदमा दर्ज होने के बाद से फरार है आरोपी

घोटालेबाज का आरोपी आर्इएएस समेत इसमें सलिंप्ता मिलने पर कर्इ अधिकारियों के खिलाफ यमुना प्राधिकरण के चेयरमैन ने कासना कोतवाली में शिकायत दी थी। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने कर्इ अधिकारियों के पासपोर्ट जब्त कर लिये है। सूत्रों की माने तो एफआर्इआर दर्ज होने से पहले ही आरोपियों को इसकी भनक लग गर्इ। जिसके बाद से इसमें शामिल सभी लोग फरार है। वहीं पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी आैर सबूत एकत्र करने के दबिश देनी शुरू कर दी है।