2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साॅफ्टवेयर इंजीनियरिंग के छात्र वाॅट्सएेप पर एेसे बेचते थे नशे का ये सामान

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर बरामद किया गांजा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 5 Jun 2018, 3:05 PM IST

DEMO PIC

साॅफ्टवेयर इंजीनियरिंग के छात्र वाॅट्सएेप पर एेसे बेचते थे नशे का ये सामान

गाजियाबाद।इन दिनों आप ने सोशल मीडिया के जरिए कपड़े, घड़ी से लेकर उपयोग में आने वाले अन्य सामान को बेचने का सुना आैर खरीदा होगा, लेकिन दो साॅफ्टवेयर इंजीनियर इसी सोशल मीडिया के वाॅट्सएेप का इस्तेमाल कर लाखों रुपये का कारोबार कर रहे थे। दोनों छात्र वाॅट्सएेप के जरिए आस-पास के काॅलेज स्टूडेंट्स को नशे का एेसा सामान उपलब्ध कराते थे। जिसकी जानकारी लगने पर पुलिस भी चौंक गर्इ। जिसके बाद गाजियाबाद पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया।

यह भी पढ़ें-बड़ी खबरः कैराना आैर नूरपुर के बाद सपा-बसपा का इस वजह से टूट सकता है गठबंधन

एेसे करते थे पूरा धंधा

पुलिस के अनुसार गिरफ्त में आए आरोपियों की पहचान अभिषेक और रुद्र प्रताप के रूप में हुई है। गिरफ्त में आया अभिषेक एक काॅलेज से बीबीए जबकि रुद्र ग्रेजुएशन कर रहा है। पढ़ार्इ के साथ ही बिहार से गांजा लेकर आते थे।इसके बाद 5 से 10 ग्राम का पैकेट वह खुद तैयार करते थे। इसे बेचने के लिए उन्होंने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और कुछ कॉलेजों के पास खोखे लगाने वाले लोगों की चेन बनाई हुर्इ थी। इन दुकानदारों को हर पैकेट पर कमिशन मिलता था।

यह भी पढ़ें-18 महीने पहले लापता हुअा चार साल का मासूम इस हाल में छत पर मिला, देखकर चौंक गये लोग

वाॅट्सएेप पर लेते थे आॅर्डर आैर एेसे वसूली करते थे पेमेंट

गिरफ्त में आए आरोपियों ने बताया कि उन्होंने गांजा बेचने से लेकर पेमेंट लेने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया था। वह वाॅट्सएेप के जरिए काॅलेज स्टूडेंट्स को गांजा आने से लेकर डिलीवरी प्वाइंट चुनते थे। इसके बाद उसकी पेमेंट र्इ-वाॅलेट से लेते थे। आरोपी वाॅट्सएेप पर ही नहीं स्टूडेंट्स से संपर्क कर उन्हें गांजा उपलब्ध कराते थे। इतना ही नहीं आरोपी अलग अलग काॅलेज स्टूडेंट्स को वाॅट्सऐप के जरिये ही नया माल आने की जानकारी देते थे। साथ ही आरोपी छात्रों को छूट के ऑफर भी देते थे। पुलिस ने बताया कि इस पूरे नेटवर्क के बारे में पता लगाया जा रहा है। तस्करी में शामिल दुकानदारों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।