scriptये दो ग्रह 9 व 10 जून को बदल रहे अपनी राशि, अब इन लोगों के बदल जाएंगे दिन | Astrology Horoscope predictions of two planets 9 and 10 june | Patrika News

ये दो ग्रह 9 व 10 जून को बदल रहे अपनी राशि, अब इन लोगों के बदल जाएंगे दिन

locationनोएडाPublished: Jun 05, 2018 07:28:26 pm

Submitted by:

Nitin Sharma

शुक्र आैर बुध ग्रह का इन राशियों पर पड़ेगा असर

DEMO PIC

ये दो ग्रह 9 व 10 जून को बदल रहे अपनी राशि, अब इन लोगों के बदल जाएंगे दिन

नोएडा।इस माह के दूसरे हफ्ते में दो ग्रह अपना स्थान बदल रहे है।ये ग्रह दो नर्इ राशियों में प्रवेश करने वाले हैं।एेसे में ग्रहों के इस बदलाव का सभी राशियों के जातकों पर गहरा असर पड़ने वाला है।जिसके प्रभाव से इन राशि के जातकों के घर में खुशी आैर धन की वर्षा होगी। तो वहीं इन राशि के जातकों का कठिन समय आ सकता है।बहरहाल नौ जून यानि शनिवार को शुक्र ग्रह का परिवर्तन मिथुन राशि से कर्क राशि में हो रहा है।वहीं 9 व 10 जून को बुध ग्रह का परिवर्तन वृष राशि से मिथुन राशि में होगा। वहीं प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी ने बताया कि वृष और तुला राशि के स्वामी शुक्र शुभ ग्रह हैं। इन्हें लाभ व सुख-समृद्धि का कारक भी माना जाता है।

यह है ग्रह बदलने का प्रभाव

प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी ने बताया कि शुक्र ग्रह के प्रभाव से प्रेम व दांपत्य जीवन में सफलता मिलती है। शुक्र हमेशा राजयोग का कारक माना गया है। जिससे की जातकों के सुख-सुविधाओं में बढ़ौतरी होगी। इतना ही नहीं कमार्इ आैर धन की प्राप्ती होती है। वहीं बुध ग्रह कन्या व मिथुन राशि के स्वामी है। बुद्ध की कृपा से ही व्यक्ति बहुत विद्वान होता है। इससे उसकी तर्क क्षमता मजबूत होती है,।


दोनों ग्रहों के परिवर्तन से राशि के जातकों पर ये पड़ेगा प्रभाव


मेष राशि (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

बुध राशि के स्थान परिर्वतन का करने का प्रभाव मेष राशि जातकों पर पड़ेगा। इस राशि के जातकों के प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने के शुभ संकेत है। इस माह लाभ का योग ? भी बने सकता है । यात्रा करते समय सावधानी बरतें। अविवाहित जातकों के लिये विवाह संबंधी शुभ समाचार मिल सकते है।


वृषभ राशि (ई, उ,ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ,वं)

वहीं बुध के राशि परिवर्तन से वृषभ राशि के जातकों को बुधादित्य युति बनेगी। इससे आपके पराक्रम को निखारने का भी योग बन रहा है। बुध ग्रह का प्रभाव जल्द ही आपको बड़ा नाम व पहचान भी दे सकते हैं। शत्रु और रोग से सतर्क रहें।

मिथुन राशि (क, का, की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा)

मन और बुद्धि में नई आैर अच्छी चमक दिखाई देगी। काम करने में मन लगेंगा। इसका अच्छा फल भी मिलेगा। इस राशि के जातक अपनी मिठी वाणी से किसी का भी दिल जीत सकते हैं। वहीं प्रेम, शिक्षा आैर संतान संबंधी समस्याआें से झुझना पड़क सकता है। इसके बाद आपको सकारात्मक परिणाम मिलने आरंभ होंगे।

कर्क राशि (हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो)

धन योग में कमी आ सकती है।परिवार व माता के साथ समय व्यतीत करने का अवसर भी मिल सकता है। अपेक्षित लाभ मिलने के योग भी बन सकते हैं।


सिंह राशि (म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू)

आपके अचानक रूके हुए कार्य बनने लगेंगें। मेहनत व लाभ में चार चांद लगने का संयोग है। कार्यक्षेत्र में आप पर कार्यभार बढ़ सकता है। जिसको पूर्ण करने के बाद भविष्य में उच्च सफलताओं के संकेत हैं।कोर्ट कचहरी या रोग आदि में धन व्यय होने के योग बना सकता है।

कन्या राशि (पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो)

इस राशि के जातकों के करियर को लेकर यह समय बहुत ही अच्छा है। जिस भी फिल्ड में काम कर रहे है। थोड़ी सी मेहनत से अधिक लाभ मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाआें में शुभ संकेत मिलेगे। लाभ का योग भी बनेगा। भाग्य एवं कर्म की सहायता से आप अपने जीवन में सभी प्रकार की सुख सुविधाओं का आनंद भी लेंगें।

तुला राशि (र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती)

कर्मक्षेत्र में मेहनत के मुताबिक उन्नति न मिलने से निराश होने की जरूरत नहीं है। अब जल्द ही यह निराशा दूर होगी।वहीं दांपत्य जीवन में नकारात्कता रहा सकती है।पति-पत्नी के साथ अच्छा संबंध होने से आपके कामकाज में भी अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। प्रेम संबंध के साथ-साथ दांपत्य जीवन में भी सफलता अच्छी प्राप्त हो सकती है।

वृश्चिक राशि (न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य)

वाणी आैर कार्यों में हो रही मेहनत के बाद फल पाने के लिए धैर्य रखें। आर्थिक दृष्टि जल्द ही ठीक होगी। सुख सुविधाओं के दृष्टि से यह माह आपके लिए उन्नति दायक हो सकता है।


धनु राशि (ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे)

आपके द्वारा किए गए प्रयासों से कामयाबी अच्छी प्राप्त हो सकती है। धन प्राप्त होने के अच्छे अवसर मिलेगे। भाग्य अच्छा साथ देगा। आपके द्वारा किए गए प्रयासों से कामयाबी प्राप्त हो होगी।


मकर राशि (भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा, गी)

माह के अंत के कामयाबी के साथ शुभ समाचार मिलेगे। करियर के लिहाज से यह माह आपके लिए उन्नति दायक हो सकता है।

कुंभ (गु,गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो,सौ, द,दा)

यदि कोई प्रॉपर्टी लेने की महत्वकांक्षाएं हैं तो वह जल्द ही पूरी हो सकती हैं। आर्थिक दृष्टि से शुक्र का गोचर आपके लिए अच्छा हो सकता है। क्योंकि बुध मिथुन राशि में संचरण कर रहा है जो आर्थिक दृष्टि से लाभदायक हो सकता है।

मीन राशि (दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची)

नर्इ गाड़ी आैर मकान का योग बन रहा है। परिवार से दूर रहने वाले इस राशि के जातकों को परिवार के सदस्यों के साथ समय बीताने अवसर मिलेगा सकता है। प्रेम जीवन में पार्टनर से रिश्तों में मधुरता आएंगी। लाभ भाव में दृष्टि होने के कारण शुरुआती कुछ दिनों तक आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके पश्चात स्थिति सामान्य बन सकती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो