नोएडा

Fashion Designer Rohit Bal के स्टोर में लगी भीषण आग, कीमती Dresses जलकर खाक

Highlights: -नोएडा के सेक्टर 3 में है Fashion Designing Store -Fire में कोई हताहत नहीं -Lockdown में अस्थाई रूप से बंद था स्टोर
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Jun 2020, 3:42 PM IST
imgonline-com-ua-twotoone-dvrdvtp115qf.jpg

नोएडा। फैशन इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड के जाने माने Fashion Designer Rohit Bal के नोएडा के सेक्टर 3 स्थित फैशन डिजाइनर स्टोर शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। उनका ये स्टोर लॉक डाउन के कारण काफी समय से अस्थायी रूप से बंद था। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। लेकिन स्टोर मे रखी हुई कीमती डिजाइनर ड्रेस जलकर खाक हो गईं।

दरअसल, नोएडा के सेक्टर तीन स्थित बी-23 में अचानक आग लग गई। ये आग जाने माने डिजाइनर रोहित बल फैशन स्टोर में में लगी, जो काफी समय से अस्थायी रूप से बंद था। ये आग कंपनी के तीसरे फ्लोर पर लगी, इसलिए जब तक घटना का पता चला, तब तक आग ने भीषण रूप धारण कर लिया था। आग को यहाँ तैनात गार्ड ने देखा और इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी।

सूचना मिलने पर एक दर्जन दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची। घंटों की कड़ी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सीएफओ अरुण कुमार ने बताया कि आग में किसी कोई जनहानि नहीं हुई है लेकिन, स्टोर में रखा सामान जलकर खाक हो गाय है। आग किस कारण लगी इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल नुकसान का आंकलन नहीं किया गया है।

Updated on:
13 Jun 2020, 3:42 PM IST
Published on: