22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Noida / पुलिस की दबंगई का वीडियो आया सामने, दरोगाओं ने युवक को पीटा, प्राइवेट पार्ट में आई गंभीर चोट

पुलिस की दबंगई का वीडियो आया सामने, दरोगाओं ने युवक को पीटा, प्राइवेट पार्ट में आई गंभीर चोट

Highlights: -नोएडा के थाना फेज-3 का मामला -वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल -कमिश्नर ने दोनों दरोगाओं को किया लाइन हाजिर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 13 Jun 2020, 1:25 PM IST

imgonline-com-ua-twotoone-ctcnrk4ezfp5nw.jpg

नोएडा। थाना फेज-3 क्षेत्र बाजिदपुर में घर के सामने बैठे एक युवक के साथ मारपीट करने के आरोप में दो दरोगाओ पर लगा है। वहीं युवक के प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोट लगने के कारण युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस आयुक्त आलोक कुमार सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से दोनों को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही अन्य विभागीय कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें: मेडिकल स्टोर के लिए गाइडलाइन जारी, बुखार-खांसी की दवा लेने वालों की इस नंबर पर देनी होगी जानकारी

दरअसल, युवक के साथ मारपीट का नजारा सीसीटीवी में कैद हो गया। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक युवक अपने घर के सामने बैठा है। आरोप है कि तभी एक नशे में धुत दोरोगा अपने साथी के साथ आता और युवक को पास बुलाकर नाम पूछता है। फिर उसकी पिटाई शुरू कर देता है। पीड़ित के पिता ने बताया की बुधवार रात को खाना खाने के बाद उनका बेटा 19 वर्षीय अनिल यादव घर के बाहर बैठा हुआ था। इसी दौरान वहां पर थाना फेस-3 पर तैनात दो सब इंस्पेक्टर पहुंचे। घर के बगल में समारोह में पार्टी चल रही थी। वहीं पर यह दोनों सब इंस्पेक्टर कुछ अन्य लोगों के साथ आए थे।

ये दोनों दारोगा महावीर खटाना तथा पलटू राम सैक्टर 71 थाना में तैनात हैं। आरोप है कि दोनों शराब के नशे में धुत थे। उनमें से एक दरोगा उनके भाई के पास पहुंचा और उसका नाम पूछा। नाम सुनते ही दरोगा ने मारपीट शुरू कर दी और प्राइवेट पार्ट पर लात मार दी। युवक के प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोट लगने के कारण युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें: भाजपा विधायक संगीत सोम के प्रतिनिधि की गोली लगने से मौत

उधर, घटना की सीसीटीवी वीडियो फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस कमिश्नर कार्यालय ने मामले की जांच एसीपी-प्रथम को सौंप दी है। वीडियो का संज्ञान लेते हुए अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय गौतमबुद्ध नगर द्वारा दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। साथ ही अन्य विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।