उन्होंने बताया कि यह हेल्पलाइन आम जनता के लिए नहीं है। इस पर प्राइवेट फार्मासिस्ट के अलावा आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी काल कर सकेंगी। आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी भी अपने संपर्क में आए किसी भी बुखार, खांसी के लक्षण वाले व्यक्ति के बारे में इस हेल्पलाइन पर सूचित कर सकेंगी। आम जनता के लिए पहले से ही हेल्पलाइन नंबर (1800-180-5145) चल रही है जिसपर वह अपनी समस्या बयान कर सकते हैं।