मेरठ। सरधना विधायक संगीत सोम के प्रतिनिधि की संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से मौत हो गई। दरअसल, दौराला प्रतिनिधि कस्बा निवासी विकास अहलावत की शुक्रवार रात सीने में गोली लगी। परिजन ने आनन-फानन में मोदीपुरम के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।