नोएडा

Noida: गौतमबुद्ध नगर में मिले 133 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, 5205 हुई मरीजों की संख्या

Highlights: -4365 रोगी स्वस्थ हो कर डिस्चार्ज हुए -796 लोग का इलाज चल रहा है -अब तक 42 की जा चुकी जान
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Aug 2020, 10:59 AM IST
Corona Update
Corona Update : लगातार सामने आ रहे कोरोना के मरीज, अब तक 1154 पॉजिटिव केस कंफर्म

नोएडा। गौतम बुद्ध नगर में कोरोना से संक्रमित रोगियो की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार कोरोना 24 घंटे में कोरोना के 133 नए पॉज़िटिव मामलो की पुष्टि हुई है। जिससे जिले में अबतक कुल संक्रमित रोगियो की संख्या 5205 हो गई है।

वहीं राहत की बात है 66 लोग 24 घंटे के अंदर ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक 4367 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। जबकि कोरोना अबतक 42 लोगों को कोरोना अपना शिकार बना चुका है। 796 लोगों का यहां के विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

जिला निगरानी अधिकारी डॉ मनोज कश्यप ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर में कोरोना वायरस की वजह से केटगरी ए 435 कंटेनमेंट ज़ोन बनाए गए हैं। जबकि केटगरी बी के 51 कंटेनमेंट ज़ोन बनाए गए हैं। जहां पर आवश्यक वस्तुओं व आवश्यक सेवाओं के अलावा अन्य लोगों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है। यहां पर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग सैनिटाइजेशन आदि का कार्य कर रहा है।

Updated on:
1 Aug 2020, 10:59 AM IST
Published on: