नोएडा

Breaking: इस नंबर पर प्रदूषण फैलाने वाले की सूचना दीजिए और एक हजार रुपये का इनाम जीतिए

Highlights प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए बनाई गई योजना Gautam Budh Nagar के DM ने किया ऐलान Noida के सेक्‍टर-125 का AQI 16 को 221 रहा
2 min read
• •
Updated: 16 Nov 2019, 3:59 PM IST
Budget
Budget

नोएडा। दिल्‍ली-एनसीआर (Delhi NCR) में लाख कोशिशों के बावजूद प्रदूषण पर लगाम नहीं लग पा रही है। इसकी वजह से अब तक दो बार स्‍कूल भी बंद करने पड़े हैं। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) भी लगातार इस पर नजर बनाए हुए है। शनिवार सुबह गाजियाबाद (Ghaziabad) के इंदिरापुरम (Indirapuram) का एयर क्‍वालिटी इंडेक्‍स (AQI) 437, लोनी (Loni) का 440 और वसुंधरा का 430 रहा। वहीं, नोएडा के सेक्‍टर-125 का एक्‍यूआई शनिवार को 221 रहा।

डीएम ने बनाया प्‍लान

गौतम बुद्ध नगर के डीएम बीएन सिंह ने प्रदूषण को रोकने के लिए एक नया प्‍लान बनाया है। इसके अंतर्गत जिले में कहीं भी शादी समारोह या आयोजनों में पटाखे जलाने और कूड़ा जला जलाए जाने की फोटो समेत पूरी जानकारी प्रशासन को देने पर इनाम मिलेगा। इस बारे में सूचना देने पर डीएम द्वारा हजार रुपये का इनाम दिया जाने का ऐलान किया गया है। इस संबंध में डीएम की ओर से एक विज्ञपत्ति जारी की गई है। डीएम बीएन सिंह का कहना है क‍ि ऐसी सूचनाएं 12 घंटे के अंदर देनी होगी। उन्‍होंने कहा कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा। अगर एक ही सूचना कई व्यक्ति देते हैं तो इनाम सबसे पहले सूचना देने वाले व्यक्ति को दिया जाएगा।

इस नंबर या मेल आईडी पर करें शिकायत

डीएम द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार, पटाखे या कूड़ा जलाने वालों के खिलाफ पर्यावरण संरक्षण अधिनियम व आईपीसी की धाराओं के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। लोग व्‍हाट्स ऐप (Whatsapp) नंबर 9871428532 पर जानकारी दे सकते हैं। इसके अलावा मेल आईडी dmgbnwarroom@gmail.com पर भी शिकायत कर सकते हैं। यह योजना तत्‍काल प्रभाव से लागू हो गई है।

Updated on:
16 Nov 2019, 3:59 PM IST
Published on: