4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फेरों की रस्म पूरी होते ही दूल्हे और उसके परिजनों पर दर्ज हुआ मुकदमा, दुल्हन पक्ष भी हैरान

Highlights . बढ़ते प्रदूषण की वजह से जिला प्रशासन ने लगाई हुई है आतिशबाजी पर रोक. शहर में शादी का चल रहा सीजन. दूल्हा, उसके पिता और मा पर दर्ज हुआ मुकदमा  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 16 Nov 2019, 10:24 AM IST

q.jpg

नोएडा। बढ़ते प्रदूषण (pollution) को देखते हुए जिला प्रशासन ने आतिशबाजी(firework) पर पूरी तरह रोक लगाई हुई है। लेकिन शादियों(marriage) में आतिशबाजी का दौर जारी है। शहर में शादियों का दौर चल रहा है। पहली बार जिला प्रशासन ने शादी के दौरान आदेशों की अवहेलना करने पर दूल्हा उसके पिता और मा के खिलाफ एनजीटी(ngt) के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: पुलिस कस्टडी से फरार इनामी बदमाश करा रहा था पुणे में इलाज, एसटीएफ के वहां पहुंचने पर ये हुआ

देवउठावनी के बाद शहर में शादियों का सीजन चल रहा हैं। गुरुवार को विवाह के दौरान सेक्टर 51 स्थित वेडिंग विला मैरिज हॉल में प्रतिबंधों के बावजूद आतिशबाजी की गई। पुलिस ने दूल्हा और उसके माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। नगर मजिस्ट्रेट शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि वेडिंग विला में 14 नवंबर को बरौला गांव निवासी चौधरी योगेंद्र बैसोया और मुनेश के बेटे आकाश की शादी थी। बरात चढ़त के समय वर पक्ष ने प्रतिबंध होने के बावजूद जमकर आतिशबाजी की। शिकायत मिलने पर जांच की गई तो मौके से 6060 स्काई बम की क्षमता वाले चार खोखे मिले।

जिसके आधार पर दूल्हा आकाश, उसके पिता जोगेंद्र बसोया व माता मुनेश के खिलाफ एनजीटी के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। आरोपी फरार हैं, उनकी तलाश की जा रही है। इस मामले में 5 साल की सजा और एक लाख जुर्माने का प्रावधान है।