नोएडा

शादी का झांसा देकर युवती से रेप, आरोपी की तलाश में लगाई गई दो टीमें

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि एक कंपनी में काम करने वाली लड़की ने आरोप लगाया है कि युवक ने उससे प्रेम संबंध बनाए तथा शादी का झांसा देकर नोएडा के सेक्टर-20 और सेक्टर-28 में कई बार बलात्कार किया।
2 min read
• •
Updated: 21 Nov 2021, 1:26 PM IST
rape_new.jpg

नोएडा. उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा के कोतवाली सेक्टर-20 में एक लड़की ने एक लड़के पर रेप का मुकदमा दर्ज कराया है। लड़की ने आरोप लगाया है कि अजय शर्मा नाम के एक लड़के की उसकी दोस्ती 2014 में हुई थी। शादी की बात कह अजय ने मेरे साथ कई बार बलात्कार किया और अब शादी करने से इंकार कर रहा है।

शादी का झांसा देकर कई बार किया बलात्कार

गौतमबुद्ध नगर पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि एक कंपनी में काम करने वाली लड़की ने आरोप लगाया है कि कंपनी में उसकी अजय शर्मा नामक युवक से 2014 में दोस्ती हुई थी। उसने आरोप लगाया कि युवक ने उससे प्रेम संबंध बनाए तथा शादी का झांसा देकर नोएडा के सेक्टर-20 और सेक्टर-28 में कई बार बलात्कार किया। बता दें कि कि पीड़िता ने दिल्ली के संगम विहार थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। वहां से मुकदमा नोएडा ट्रांसफर किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी की तलाश में दो टीमें लगी हैं।

नोएडा में इनदिनों बढ़ने लगे हैं अपराध के मामले

गौरतलब है कि इन दिनों नोएडा में आपराधिक वारदातें बढ़ ही हैं। इस बीच, कोतवाली सेक्टर-49 में एक बच्ची के अगवा होने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। सेक्टर-49 थाना के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि बरौला गांव की चौहान कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि उसकी 17 वर्षीय पोती को एक युवक बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। किशोरी को बरामद करने के लिए पुलिस के दो टीमें बनाई हैं।

Published on: