नोएडा

22, 23 और 24 जनवरी को ओलावृष्टि के साथ भारी बारिश की संभावना, इन जिलों में अलर्ट

Weather Forecast : मौसम विज्ञान विभाग ने यूपी, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। इसके साथ हिमालयी क्षेत्र में भारी बर्फबारी की संभावना है।
less than 1 minute read
Jan 22, 2026
weather
मौसम ने ली करवट: भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना (सोर्स: आईएएनएस)

उत्तरप्रदेश में मौसम एक बार फिर से करवट ले रहा है। तेज पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमालयी क्षेत्र में भारी बर्फबारी के साथ-साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसी पश्चिमी विक्षोभ की वजह से यूपी के कई जिलों में बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से यूपी में भारी बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है। यूपी में पश्चिमी विक्षोभ 22 जनवरी की रात से सक्रिय होगा। विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी यूपी से बारिश का दौर शुरू होगा। .

इन जिलों में ओलावृष्टि की सबसे अधिक संभावना

बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, बदायूं एवं आसपास के इलाकों में।

इन जिलों में चलेंगी झोंकेदार हवाएं

गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास के इलाकों में।

यहां बारिश के साथ बिजली और ओलावृष्टि की संभावनाएं

गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास के इलाकों में।

प्रदेश में कड़ाके की ठंड के साथ पड़ रहा कोहरा

यूपी में इस समय कड़ाके की ठंड के साथ सुबह, शाम और रात में जबरदस्त कोहरा पड़ रहा है। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी 100-150 मीटर ही रह जाती है। अगले 24 घंटों में तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोत्तरी हो सकती है।

Updated on:
22 Jan 2026 03:58 pm
Published on:
22 Jan 2026 03:58 pm