नोएडा

HOLI 2018: अगर होली पर बाहर जाने का बना रहे है प्लान तो पढ़ें यह खबर

दोपहर तक बंद रहेगी रोडवेज बस आैर मेट्रो
2 min read
Mar 01, 2018
metro

नोएडा।अगर आप होली पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर जरूर पढ़ लें कहीं आपको बस अड्डे आैर मेट्रो स्टेशन से वापस न लौटना पड़े। क्योकिं होली के त्योहार पर दोपहर दो बजे तक शहर की सभी रोडवेज बस बंद रहेंगी। इसके साथ ही मेट्रो भी दो बजे के बाद ही चलेंगी। एेसे में दो बजे के बाद ही घर से बाहर जाने के लिए निकले। अन्यथा वापस आना पड़ सकता है।

होली के दिन दोपहर 2 बजे के बाद मिलेंगी रोडवेज की बसें

शुक्रवार को होली के दिन रोडवेज और डीटीसी की बस सुबह से लेकर दोपहर तक बंद रहेंगी। बस सेवा दोपहर दो बजे के बाद ही शुरू होगी। ऐसा होली के मौके पर हुड़दंग की आशंका को देखते हुए किया गया है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश परिवहन की बसें भी दो बजे तक बंद रहेंगी। रोडवेज के एआरएम सतेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि परिवहन निगम ने होली को देखते हुए लंबी दूरी की बसें शुरू की हैं। इसके लिए लोगों की छुट्टियां रद्द की गई हैं, लेकिन होली के दिन ये सेवा दो बजे के बाद शुरू की जाएगी। अगर दो बजे से पहले आप कहीं जाने का प्लान बना रहे है, तो आपको अपने निजी वाहन से ही जाना पड़ेगा।

यह भी देखें-https://www.youtube.com/watch?v=KIfzxFDftrE

मेट्रो में भी नहीं कर सकेंगे सफर

वहीं एनसीआर की लाइफलाइन बन चुकी मेट्रो भी होली के दिन दोपहर दो बजे तक बंद रहेंगी। मेट्रो की सेवा दोपहर 2:30 बजे से रात 11 बजे तक चलेगी। वहीं, एनएमआरसी की सिटी बसें पूरे दिन बंद रहेंगी। वहीं डीटीसी बसें भी दो बजे के बाद ही चलेगी।

ये बसे पूरे दिन रहेंगी बसें

वहीं आपकों बता दें कि एनएमआरसी की बसें होली के दिन दोपहर की जगह पूरे दिन के लिए बंद रहेंगी। एेसे में लोगों को आने जाने के लिए आॅटो आैर प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ेगा।

Published on:
01 Mar 2018 05:25 pm