4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योगी की पुलिस ने फिर एनकाउंटर के बाद कब्जे में लिया 25 हजारी

सरूरपुर क्षेत्र में पुलिस की चेकिंग के दौरान बदमाशों से हुर्इ मुठभेड़, एक फरार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 1 Mar 2018, 2:56 PM IST

meerut

मेरठ। उत्तर प्रदेश से अपराधियों के सफाए के लिए पश्चिम उत्तर प्रदेश में पुलिस एनकाउंटर मोड पर काम कर रही है। खास बात यह है कि उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा एनकाउंटर मेरठ में हुए हैं और इस कड़ी में मेरठ पुलिस को चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी। डकैती की योजना बना रहे बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में 25000 के इनामी बदमाश को धर दबोचा। जिसके पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। फिलहाल घायल बदमाश को उपचार के लिए पुलिस ने जिला अस्पताल भिजवा दिया।

यह भी पढ़ेंः होली के मौके पर रंग नहीं फेंका तेजाब, जानिए पूरा माजरा

मुठभेड़ के बाद एक बदमाश फरार

मामला मेरठ के थाना सरूरपुर क्षेत्र के जसड़ गांव का है। जहाँ पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान अपाची बाइक पर सवार होकर दो लोग तेजी से निकले। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर ही फायर झोंकनी शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने बाइक का पीछा किया और जवाबी फायरिंग करते हुए एक बदमाश को गिरा दिया। घायल बदमाश की शिनाख्त 25000 के इनामी नईम के रूप में हुई है। नईम के ऊपर पिछले काफी समय से कई मुकदमें चल रहे हैं। इसके पास से एक तमंचा दो कारतूस और एक बाइक बरामद हुई है। फिलहाल पुलिस ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भिजवा दिया है। हालांकि नईम का साथी शकील पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार हो गया। पुलिस ने घंटों तक शकील की तलाश में कॉम्बिंग भी की, लेकिन उसका कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग सका।

यह भी पढ़ेंः इस शहर में होलिका दहन में इस बार कम लकड़ियां जलार्इ जाएंगी, जानिए क्यों

यह भी पढ़ेंः हिस्ट्रीशीटर ने धमकी दी, बेटे ने गोली चलार्इ आैर मौत हुर्इ बेकसूर की

यह भी पढ़ेंः भाजपा नेत्री ने छेड़छाड़ पर कोसा पिछली सरकारों काे

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश