नोएडा

पत्नी ने खाने में डाला ज्यादा नमक तो पति ने…

पुलिस ने कर दी ये कार्रवार्इ
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Apr 2018, 4:22 PM IST
noida news

नोएडा।अाप ने हर घर में पति पत्नी के बीच नोंक झोंक आैर लड़ार्इ झगड़े की कहानी तो अक्सर सुनी होगी। लेकिन गाजियाबाद के मुरादनगर में एक एेसा मामला सामने आया। जहां पति ने पत्नी की खाना बनाने में हुर्इ इस छोटी सी गलती पर उसकी पिटार्इ कर दी। इस पर नाराज पत्नी ने भी पति को मजा चखाने के लिए मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

खाना बनाने के दौरान हुर्इ थी छोटी सी गलती

दरअसल मुरादनगर की ब्रहमनान काॅलौनी में दवेंद्र अपने परिवार के साथ रहते है। वह एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते है। रोज की तरह कंपनी में काम कर वह घर लौटे। इसके बाद वह घर में खानाा खाने बैठ गये। इस दौरान सब्जी में पत्नी ने ज्यादा नमक डाल दिया। इससे गुस्साए पति ने पत्नी के साथ विवाद शुरू कर दिया। बात बढ़ने पर दोनों के बीच कहासुनी हुर्इ। पत्नी के गलती मानने पर भी पति दवेंद्र ने उसकी पिटार्इ कर दी।

पुलिस ने पति को भेजा जेल

वहीं पति की पिटार्इ के बाद पत्नी ने मामले की सूचना सौ नंबर पर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले तो दोनों को समझाया, लेकिन उसके बाद भी पति द्घारा पत्नी की पिटार्इ करने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पत्नी को मारपीट करने के जुर्म में शांतिभग की धाराआें में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Published on: