नोएडा

भारत-चीन सीमा पर 20 जवान शहीद होने से गुस्साए सपाइयों ने भाजपा नेताओं को भेजी चूड़ियां

सपा कार्यकर्ता बोले- पिछली सरकार के दौरान भारतीय सैनिकों पर किसी देश से हमला होता था तो स्मृति ईरानी चूड़ियां भेजकर विरोध करती थीं। अब उनकी सरकार क्याें सो रही है।

less than 1 minute read
Jun 18, 2020
noida.jpg

नोएडा. भारत-चीन बॉर्डर पर हुई चीनी सैनिक में भारतीय सैनिकों की झड़प में 20 जवान शहीद हो गए, जिसको लेकर आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को चूड़ी भेजकर अपना विरोध जताया है। सपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि पिछली सरकार के दौरान अगर हमारे भारतीय सैनिकों पर किसी देश से हमला किया जाता था तो वह चूड़ियां भेजकर सरकार का विरोध करती थीं। इसलिए अब सपा कार्यकर्ता स्मृति ईरानी को चूड़ी भेजकर उन्हें याद दिला रहे हैं, ताकि भारतीय सेना के जवानों को बचाया जा सके।

उन्होंने कहा कि भारत चीन के बीच हुए विवााद के बाद जिस तरह से चीन ने भारतीय सीमा पर भारतीय सैनिकों पर हमला किया है, वह निंदनीय है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार सोई हुई है और हमारे 20 जवान शहीद हो गए हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह पहले जवान शहीद होने पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पिछली सरकारों को चूड़ियां भेजकर विरोध दर्ज कराती थी। आज हम उन्हें चूड़ियां भेजकर याद दिलाते हैं कि अब तो आपकी सरकार है फिर जवान क्यों शहीद हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने स्मृति ईरानी को चूड़ियां भेजकर भाजपा नेताओं को जगाने का प्रयास किया है।

Published on:
18 Jun 2020 01:15 pm