India China border पर हुई टेंशन के बाद पुतला जलाने वालों ने भारत सरकार से शहीद सैनिकों की शहादत का बदला लेने की मांग करते हुए चीन काे मुंह ताेड़ जवाब देने के लिए कहा। ग्रेटर नोएडा में चीन के खिलाफ तमाम सामाजिक कार्यकर्ताओं ने चीन के राष्ट्रपति शी-जिनपिंग ( Xi Jinping ) का पुतला जलाते हुए जमकर लात घूसे भी चलाए। इस दाैरान चीन मुर्दाबाद, चीन तेरी तानाशाही नहीं चलेंगे के नारे लगाए।