नोएडा

दारोगा ने बंधक बनाकर महिला कांस्टेबल के साथ पहले किया रेप, फिर जो किया सुनकर रह जाएंगे दंग

एक दारोगा ने महिला कांस्टेबल के साथ पहले रेप किया। फिर उसका वीडियो बनाकर ऐसी धमकी दी कि सुनकर रह जाएंगे दंग।
2 min read
• •
Updated: 8 Feb 2018, 7:53 PM IST
inspector rape woman constable

मेरठ। योगी सरकार सूबे में अपराध कम करने के लिए हर दिन नये-नये कानून बना रही है। चाहे वह रेप की घटना हो, हत्या की घटना हो या फिर लूटपाट की घटना। लेकिन, इससे अलग योगी के ही अधिकारी और कर्मचारी ऐसे-ऐसे कांड कर रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। जी हां, महिला सुरक्षा का दावा करने वाली यूपी सरकार में एक इंस्पेक्टर ने अपने ही विभाग और वर्दी दोनों को शर्मसार करने के अलावा दागदार कर दिया है। सही सुना आपने, मेरठ में एक इंस्पेक्टर ने अपने ही विभाग की एक महिला कांस्टेबल का सात सालों तक शारीरिक शोषण किया।

यह है मामला...

जानकारी के मुताबिक, इंस्पेक्टर लोकेन्द्र पाल सिंह ने पिस्टल के बल पर बंधक बनाकर कार में महिला कांस्टेबल के साथ रेप किया और उसका वीडियो भी बनाया। इतना ही नहीं जब इससे भी उसका मन नहीं भरा तो दारोगा ने वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर महिला कांस्टेबल के साथ कई बार यौन शोषण किया। इससे परेशान होकर महिला कांस्टेबल ने इसकी शिकायत मेरठ के एसएसपी से की है। जब जांच कराई गई तो मामला सही पाए जाने पर अरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ शहर के ही महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पीड़ित कांस्टेबल ने हाल ही में एसएसपी मंजिल सैनी से मुलाकात कर बताया कि 2017 में दीपावली के आसपास इंस्पेक्टर लोकेन्द्र पाल सिंह ने उसे किसी बहाने से हॉस्टल के बाहर बुलाया और फिर कार में बैठने के लिए कहा। इनकार करने पर उसे पिस्टल लगाकर गोली मारने की धमकी देकर कार में बैठाकर बंधक बना लिया। इसके बाद आरोपी ने थाना सिविल लाइन क्षेत्र की मेघदूत पुलिया पर कांस्टेबल के साथ कार में रेप किया। यही नहीं आरोपी इंस्पेक्टर ने किसी को कुछ बताने पर महिला कांस्टेबल को गोली मारने की धमकी भी दी।

बुलंदशहर की रहने वाली है महिला कांस्टेबल

बताया जा रहा है कि ये महिला कांस्टेबल बुलंदशहर की रहने वाली है और फिलहाल मेरठ में तैनात है। ये वर्ष 2011 मेंयूपी पुलिस में आरक्षी पद पर भर्ती हुई थी। उसकी मुलाकात वर्तमान में मुरादाबाद में तैनात इंस्पेक्टर लोकेंद्रपाल से वर्ष 2010 में बुलंदशहर में हुई थी। महिला कांस्टेबल का यह भी कहना है कि आरोपी इंस्पेक्टर ने एक दिन उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बेहोश होने पर रेप किया था। आरोप है कि तभी से वह यौन शोषण कर रहा है।

देखें वीडियो- https://www.youtube.com/watch?v=LHk8sxmBODw

देखें वीडियो- https://www.youtube.com/watch?v=WvwdwNjV9wQ&t=10s

Updated on:
8 Feb 2018, 7:53 PM IST
Published on: