नोएडा

Karva Chauth 2018: इस तरह कुंवारी लड़कियां भी रख सकती हैं करवा चौथ का व्रत

27 अक्‍टूबर 2018 यानी शनिवार को इन नियमों का पालन कर कुंवारी लड़कियां भी रख सकती हैं करवा चौथ (Karva Chauth) का व्रत (Vrat)

2 min read
Oct 20, 2018
Karva Chauth 2018: इस तरह कुंवारी लड़कियां भी रख सकती हैं करवा चौथ का व्रत

नोएडा। इस बार करवा चौथ (Karva Chauth) का व्रत (Vrat) 27 अक्‍टूबर 2018 यानी शनिवार को रखा जाएगा। मेरठ के रहने वाले पंडित महेंद्र शर्मा के अनुसार, इस बार करवा चौथ (Karva Chauth) पर विशेष संयोग भी बन रहा है। इस दिन पूरे विधि-विधान के साथ पूजा व व्रत (Vrat) करने से पति की लंबी आयु के साथ ही संतान की प्राप्ति भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें:Karva Chauth 2018: कुंवारी लड़कियों को इस तरह रखना चाहिए करवा चौथ का व्रत, भूलकर भी न करें ये गलतियां

ये भी पढ़ें

श्री कृष्ण ने द्रौपदी को सुनाई थी करवा चौथ की ये कथा, महाभारत में मिलता है उल्लेख

27 अक्‍टूबर 2018 को रखा जाएगा करवा चौथ (Karva Chauth) का व्रत (Vrat)

पंडित महेंद्र शर्मा के अनुसार, इस बार करवा चौथ (Karva Chauth) का व्रत (Vrat) 27 अक्‍टूबर 2018 को रखा जाएगा। करवा चाैथ के दिन पूजा करने का शुभ मुहूर्त करीब 1 घंटे 20 मिनट का है। यह शुभ मुहूर्त 27 अक्‍टूबर 2018 को शाम 5.36 से शाम 6.54 बजे तक का है। इस दिन महिलाएं रात में चंद्र को अर्घ्‍य देकर अपने पति के हाथ से पानी पीकर व्रत खोलती हैं। उनका कहना है क‍ि बदलते दौर में अब महिलाओं के अलावा कुंवारी लड़कियां भी करवा चौथ का व्रत रखने लगी हैं। हालांकि, उन्‍हें कुछ सावधानियां भी बरतनी होती हैं। ऐसा करने से उन्‍हें मनचाहा वर मिलता है।

ये हैं कुंवारी लड़कियों के व्रत रखने के नियम

- पंडित महेंद्र शर्मा के अनुसार, अगर किसी लड़की मी मंगनी हो गई हो और जल्‍द ही उसकी शादी होने वाली हो तो वह करवा चाैथ (Karva Chauth) का व्रत रख सकती है। ध्‍यान रहे कि इसके लिए उन्‍हें अपने माता-पिता व होने वाले सास-ससुर की अनुमति जरूर लेनी चाहिए क्‍योंकि कुछ घरों में यह रीति-रिवाज होता है क‍ि वहां लड़कियां शादी से पहले करवा चौथ का व्रत नहीं रखती हैं।

- इसी प्रकार अपने प्रेमी के लिए भी करवा चौथ का व्रत रखा जा सकता है। बस आपको विश्‍वास होना चाहिए कि उसी से शादी होगी।

- कुंवारी लड़कियों काे इस दिन चंद्रमा नहीं बल्कि तारे देखकर व्रत (Vrat) खोलना चाहिए।
- इस दिन कुंवारी लड़कियों को किसी को सुहाग का सामान नहीं देना होता है। वे इसके बगैर ही करवा चौथ (Karva Chauth) का व्रत (Vrat) रख सकती हैं।
- उन्‍होंने बताया कि करवा चौथ का व्रत खोलने के लिए कुंवारी लड़कियों को छलनी का इस्‍तेमाल नहीं करना चाहिए। हां, वे अपने प्रेमी या मंगेतर की फोटो देखकर व्रत पूरा कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें

इस बार करवा चौथ पर बन रहा है विशेष संयोग, इस दिन करें विशेष काम, सौभाग्यवती का मिलेगा अशीर्वाद
Published on:
20 Oct 2018 01:56 pm
Also Read
View All