26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Karva Chauth 2018: जानिए कब है करवा चौथ और क्‍या है पूजा का शुभ मुहूर्त

साल 2018 में Karva Chauth का Vrat 27 अक्‍टूबर 2018 यानी शनिवार को रखा जाएगा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

sharad asthana

•

Updated: 20 Oct 2018, 11:25 AM IST

करवा चौथ पर्व

करवा चौथ पर्व

नोएडा। वैसे तो भारत वर्ष में पूरे साल त्‍योहारों का मौसम होता है। लेकिन अक्‍टूबर में यह पीक पर पहुंच जाता है। अक्‍टूबर में ही महिलाओं का भी एक खास पर्व करवा चौथ (Karva Chauth) का होता है। सेक्‍टर-44 में रहने वाले पंडित रामप्रवेश तिवारी का कहना है क‍ि कार्तिक मास की कृष्‍ण पक्ष की चतुर्थी विवाहित महिलाओं के लिए काफी खास होती है। इस दिन महिलाएं जो व्रत रखती हैं, उसको करवा चौथ (Karwa Chauth) का व्रत कहा जाता है। इस साल 2018 में Karva Chauth का Vrat 27 अक्‍टूबर 2018 यानी शनिवार को रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें: Karva Chauth 2018: इस तारीख को पड़ेगा करवा चौथ, सुहाग की लंबी उम्र के लिए ऐसे करें पूजा

करवा चौथ (Karwa Chauth) Shubh Muhurt

पंडित राम प्रवेश तिवारी के अनुसार, 27 अक्‍टूबर 2018 को करवा चाैथ का पर्व मनाया जाएगा। पूजा का शुभ मुहूर्त 27 अक्‍टूबर 2018 दिन शनिवार को शाम 5.36 से 6.54 तक का है मतलब करीब एक घंटे 20 मिनट तक पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा। 27 अक्‍टूबर को चंद्र दर्शन रात करीब 8 बजे होंगे। पंडित राम प्रवेश तिवारी ने बताया कि 27 अक्‍टूबर को शाम 6.37 बजे से चतुर्थी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। अगले दिन 28 अक्‍टूबर 2018 यानी रविवार को शाम 4.54 पर चतुर्थी तिथि समाप्‍त हो जाएगी। उसी दिन संकष्टी चतुर्थी भी है। करवा चौथ और संकष्‍टी चतुर्थी का व्रत एक ही दिन होगा। संकष्टी चतुर्थी का उपवास भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए रखा जाता है।

यह भी पढ़ें: करवाचौथ 2018 : ऐसे करें इस दिन पूजा, ये रही पूजा की पूरी विधि

ऐसे रखा जाता है करवा चौथ (Karwa Chauth) का व्रत

करवा चौथ के दिन विवाहित मह‍िलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन उगते हुए पूरे चांद को देखने के बाद ही महिलाएं व्रत खोलती हैं। करवा चौथ पर पूरे दिन वह बिना कुछ खाए-पिए रहती हैं। इस दिन चंद्रोदय का समय सभी महिलाओं के लिए बहुत महत्व रखता है। कहा जाता है कि करवा चौथ का व्रत तभी पूरा माना जाता है क‍ि जब महिला उगते हुए पूरे चांद को छलनी में घी का दिया रखकर देखती है और चंद्रमा को अर्घ्य देकर पति के हाथों से पानी पीती है। इसका व्रत सूर्योदय से पहले ही चार बजे के बाद शुरू हो जाता है। पंडित राम प्रवेश तिवारी ने बताया कि इस दिन भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की पूजा की जाती है।

यह भी पढ़ें: Karva Chauth 2018 Vrat Katha : करवा चौथ पर सभी महिलाएं सुनें ये व्रत कथा