पंडित रामप्रवेश तिवारी का कहना है कि 27 अक्ूटबर 2018 को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार पूजा का शुभ मुहूर्त करीब 1 घंटे 20 मिनट का है। 27 अक्टूबर 2018 दिन शनिवार को करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5.36 से शााम 6.54 तक का है। इस मुहूर्त में पूजा करने से खास फल मिलेगा। उन्होंने बताया कि 27 अक्टूबर यानी शनिवार को चंद्र उदय रात 8 बजे के लगभग होगा। चतुर्थी तिथि उस दिन शाम को 6.37 बजे से शुरू हो जाएगा, जो 28 अक्टूबर 2018 यानी रविवार को शाम 4.54 तक रहेगी। उनका कहना है कि उस दिन संकष्टी चतुर्थी भी है। दोनों का व्रत एक ही दिन होता है। उन्होंने कहा कि संकष्टी चतुर्थी वाले दिन भगवान गणेश की आराधना की जाती है।