LIC Jeevan Labh Policy : एलआईसी की जीवन लाभ पॉलिसी मार्केट के जोखिमों से दूर एक बेमिसाल पॉलिसी है। जीवन लाभ पॉलिसी के तहत 233 रुपये प्रतिदिन का निवेश करने पर 17 लाख रुपये तक का फंड एकमुश्त मिलता है, जिसे बच्चों की पढ़ाई, शादी या फिर अपने सपनों का आशियाना बनाने में इस्तेमाल किया जा सकता है।
LIC Jeevan Labh Policy : भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) को देश की सबसे भरोसेमंद बीमा कंपनी कहा जाता है। यही वजह की एलआईसी के ग्राहकों की संख्या सबसे ज्यादा है। देश का सबसे बड़ा तबका आज भी एलआईसी में ही निवेश करना सबसे ज्यादा पसंद करता है, क्योंकि इसमें जोखिम नहीं है। यही वजह है कि एलआईसी अपने ग्राहकों और नए लोगों के लिए समय-समय पर एक से बढ़कर एक नई स्कीम लांच करता रहता है। आज हम आपको एलआईसी की जीवन लाभ पॉलिसी (Jeevan Labh Policy) के बारे में बताने जा रहे हैं। इसमें महज 233 रुपये प्रति दिन निवेश करके आप 17 लाख रुपये तक का फंड जुटा सकते हैं।
बता दें कि एलआईसी की जीवन लाभ पॉलिसी मार्केट के जोखिम से दूर एक नॉन लिंक्ड पॉलिसी है। जीवन लाभ पॉलिसी के तहत छोटी-छोटी राशि रोजाना जमा करने पर एकमुश्त बड़ा फंड बन जाता है। इसमें ग्राहक को ब्याज के साथ अच्छा निश्चित रिटर्न मिलता है। जीवन लाभ योजना में पैसा निवेश करने से आने वाले समय आप अपने बच्चों का भविष्य बेहतर कर सकते है। जैसे बच्चों की हायर एजुकेशन के साथ उनकी शादी या फिर अपने सपनों का आशियाना भी बना सकते हैं। भविष्य में मोटा रिटर्न पाने के लिए जीवन लाभ पॉलिसी सबसे बेहतर पॉलिसी में से एक है।
Jeevan labh policy calculator
जीवन लाभ पॉलिसी के लाभ की गणना के लिए उदाहरण के तौर पर अगर आप 16 साल का टर्म प्लान लेते हैं। 23 साल की उम्र में जीवन लाभ पॉलिसी खरीदने पर आपको कम से कम 10 लाख रुपये का सम एश्योर्ड मिलेगा। अगर आप रोजाना महज 233 रुपये जमा करते हैं तो आपका सालाना प्रीमियम 85 हजार 45 रुपये होगा। 16 साल बाद ब्याज के साथ आपको 39 वर्ष की उम्र में करीब 17 लाख रुपये का एकमुश्त फंड मिलेगा।
Jeevan labh policy की विशेष बातें
- जीवन लाभ पॉलिसी लेने के लिए भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है।
- पॉलिसी धारक की उम्र कम से कम 8 साल और अधिकतम 59 साल होनी चाहिए।
- जीवन लाभ में कम से कम 2 लाख रुपये का सम एश्योर्ड मिलता है।
- इसमें अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है।
- जीवन लाभ के तहत आप प्रति माह तिमाही, छमाही या फिर वार्षिक प्रीमियम भर सकते हैं।
- लगातार तीन साल प्रीमियम भरने पर पॉलिसी धारक को लोन की सुविधा भी मिलती है।
- जीवन लाभ में निवेश करने पर इनकम टैक्स की धारा 80सी के तहत 1.5 लाख की छूट भी मिलती है।
- पॉलिसी के मैच्योर होने से पूर्व धारक की मृत्यु होने पर नॉमिनी को डेथ बेनिफिट का लाभ मिलता है। नॉमिनी को बीमित राशि और बोनस दोनों लाभ मिलते हैं।