नोएडा

LIC jeevan shiromani plan : सबसे जबरदस्त है LIC की ये पॉलिसी, सिर्फ 4 साल आपको बना देगी करोड़पति, जानें डिटेल

LIC jeevan shiromani plan : भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का जीवन शिरोमणि प्लान एक नॉन लिंक्ड सीमित प्रीमियम मनी बैक पॉलिसी है। इस पॉलिसी में निवेश करने पर आप महज चार साल का प्रीमियम भरने पर ही एक करोड़ रुपये के मालिक बन सकते हैं। इसके साथ कई अन्य लाभ भी मिलते हैं।

2 min read
May 25, 2022
LIC jeevan shiromani plan : सबसे जबरदस्त है LIC की ये पॉलिसी, सिर्फ 4 साल आपको बना देगी करोड़पति, जानें डिटेल।

LIC jeevan shiromani plan : भविष्य के लिए निवेश बेहद जरूरी है। लेकिन, कुछ लोग ज्यादा रिटर्न के चलते ऐसी जगह निवेश कर डालते हैं, जिससे उनकी जीवन की गाढ़ी कमाई भी चली जाती है। यही वजह है कि अधिकतर लोग भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में निवेश करना पसंद करते हैं। अगर आप भी निवेश करने की योना बना रहे हैं, जिससे कम बजट में अधिक मुनाफा मिल सके और आपकी पूंजी भी सुरक्षित रहे तो एलआईसी की जीवन शिरोमणि योजना आपके लिए सबसे बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। यही एक मात्र ऐसी स्कीम है, जो आपको सिर्फ चार साल में प्रीमियम भरकर करोड़पति बना सकती है।

LIC jeevan shiromani plan की बात की जाए तो इसमें पॉलिसी धारक को 1 करोड़ रुपये की एश्योर्ड राशि की गारंटी मिलती है। अगर आप जीवन शिरोमणि योजना में एक रुपये का निवेश 14 वर्ष तक करेंगे तो आपको एक करोड़ रुपये की गारंटीड सम एश्‍योर्ड मिलेगी। बता दें कि यह नॉन लिंक्‍ड सीमित प्रीमियम मनी बैक पॉलिसी है। यह मार्केट से जुड़ी लाभ वाली पॉलिसी है। इस योजना को खास तौर पर एचएनआई (उच्च नेटवर्थ व्यक्तियों) के लिए लाॅन्च किया गया था। यह पॉलिसी गंभीर बीमारियों का कवर भी देती है। इस पॉलिसी के तहत तीन वैकल्पिक राइडर्स भी उपलब्ध हैं।

LIC jeevan shiromani plan Calculator

LIC jeevan shiromani plan के तहत अगर आप बीमा कराते हैं तो न्यूनतम सम एश्योर्ड एक करोड़ रुपये है। वहीं अधिकतम की कोई सीमा नहीं है। इस पॉलिसी को 14, 16, 18 या फिर 20 साल के लिए लिया जा सकता है। वहीं अगर आप इसमें चार साल तक प्रीमियम जमा करते हैं तो एक करोड़ रुपये का गारंटीड रिटर्न मिलेगा। प्रीमियम की गणना भी इसी आधार पर होती है। इस पॉलिसी को खरीदने वाले धारक की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए। जबकि 14 साल की पॉलिसी लेने के लिए 55 वर्ष, 16 साल की पॉलिसी लेने के लिए 51 वर्ष, 18 साल की पॉलिसी लेने के लिए 48 वर्ष और 20 साल की पॉलिसी लेने के लिए 45 साल अधिकतम उम्र होनी चाहिए।

LIC jeevan shiromani plan benefits

LIC jeevan shiromani plan पॉलिसी टर्म के दौरान इसमें डेथ बेनिफिट का भी लाभ मिलता है। इसके लिए आपको एक निश्चित अवधि के लिए भुगतान किया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें मैच्‍योरिटी पर एकमुश्त धनराशि मिलती है। जीवन शिरोमणि योजना के तहत आप लोन भी ले सकते हैं।

Published on:
25 May 2022 05:32 pm
Also Read
View All