नोएडा

ट्रक के तहखाने में छिपा रखा था 12 लाख की अवैध शराब को पुलिस ने किया बरामद, तस्कर फरार

जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने बताया कि आबकारी निरीक्षक की टीम अवैध शराब के लिए संदिग्ध जगहों पर छापामारी कर रही थी।
2 min read
• •
Updated: 25 Sep 2021, 3:54 PM IST
sharab.jpg

नोएडा. गौतमबुद्धनगर में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ लगातार ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसी ऑपरेशन के दौरान आबकारी विभाग को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। विभाग ने थाना बीटा-2 पुलिस टीम के साथ मिल कर संयुक्त करवाई करते हुए एक ट्रक को हैरिटेज होटल के पास से चेकिंग के दौरान पकड़ा। इस ट्रक में हरियाणा मार्का की इंपीरियल ब्लू की 148 पेटी अवैध शराब छुपा कर रखा गई थी। पकड़े गये शराब की कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही हैं। वही ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने ट्रक मालिक सहित चार आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

ट्रक छोड़ फरार हुआ ड्राइवर

जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने बताया कि आबकारी निरीक्षक की टीम अवैध शराब के लिए संदिग्ध जगहों पर छापामारी कर रही थी, इसी दौरान उन्हें मुखबिर से इनपुट मिला कि तस्कर अवैध शराब की खेप लेकर आ रहा है। इस इनपुट आबकारी विभाग ने थाना बीटा-2 पुलिस टीम के साथ मिलकर संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए हैरिटेज होटल के पास से चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान अवैध शराब लेकर जा रहे ट्रक को रोका तो ड्राइवर ट्रक को छोड़ भाग गया।

ट्रक के तहखाने से मिला अवैध शराब

जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने बताया कि जब ट्रक की गहनता से जांच की गई तो ट्रक में बनाए गए तहखाने में 148 पेटी हरियाणा व पंजाब की इंपीरियल ब्लू मार्का अवैध शराब भरी हुई थी। जिसकी कीमत बारह लाख से अधिक होने का अनुमान हैं। यह शराब हरियाणा में बिक्री के लिए थी, लेकिन इनकी तस्करी कर गौतमबुद्धनगर होते हुए अन्य राज्यों की ओर ले जाया जा रहा था।

जारी रहेगा अभियान

आबकारी विभाग ने थाना बीटा-2 में ट्रक मालिक व जिन लोगों के अनुबंध में शराब भेजी गई थी, ट्रक चालक सहित चार लोगों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह का कहना है कि शराब तस्करों के विरुद्ध यह अभियान जारी रहेगा।

BY: Arvind Uttam

Published on: