नोएडा

किशोरी को अकेला पाकर पड़ोसी युवक ने किया एेसा घिनौना काम, जानकर सभी रह गए दंग

पुलिस ने शुरू की यह कार्रवार्इ
2 min read
Sep 16, 2018
DEMO PIC
किशोरी को अकेला पाकर पड़ोसी युवक ने किया एेसा घिनौना काम, जानकर सभी रह गए दंग

नोएडा।नोएडा के फेज तीन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किराए पर रहने वाले परिवार की 12 वर्षीय लड़की के साथ किराए पर रहने वाले 22 वर्षीय पड़ोसी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।किशोरी के परिजनों को इसका पता घर लौटने पर लगा।मंदबुद्धी किशोरी की हालत खराब देख परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है।पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप, मारपीट, पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

शिकायत लेकर पहुंची मां

शनिवार को फेज तीन कोतवाली में मां और बेटी अपनी शिकायत लेकर एसपी सिटी के पास पहुंची। किशोरी की मां ने पुलिस को शिकायत दी है की उसके पड़ोस में रहने वाले 22 वर्षीय के युवक मुकेश ने उसकी बेटी के साथ उस समय बलात्कार किया।जब वह और उसका पति काम पर गए हुए थे।उसका कहना है की पड़ोसी मुकेश का परिवार में पड़ोसी होने के कारण आना-जाना है।कल रात उसकी नाइट ड्यूटी थी।सुबह जब वो घर आया।तो बेटी अकेली थी।आरोपी उसके साथ बलात्कार कर फरार हो गया।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी

एसपी सिटी के आदेश पर पुलिस ने पीड़िता की तहरीर लेकर आरोपी के खिलाफ रेप, मारपीट, पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिये है।पुलिस आरोपी पड़ोसी के दस्तावेजों व पूछताछ कर उसका मूल निवास समेत उसकी लोकेशन तलाशने में जुटी है।वहीं पुलिस अधिकारी जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

Published on:
16 Sept 2018 02:12 pm