नोएडा

आज का राशिफल, 7 अगस्त 2018: जानें आज का दिन मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

जानिए मेष राशि का राशिफल और जानें कैसा रहेगा आज का दिन, Aries Horoscope Today 7 August 2018, आज का मेष राशिफल, 7 अगस्त 2018

2 min read
Aug 07, 2018
mesh
11 अगस्त को है सूर्य ग्रहण, जाने मेष राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव

नोएडा। 7 अगस्त 2018 मेष राशि के लोगों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, सुबह से रात तक कैसा बितेगा मेष राशि के जातकों का पूरा दिन, शुभ समाचार के क्या हैं संयोग, नौकरी, धन लाभ परिवार, मित्रों के साथ कैसा रहेगा आपका व्यवहार। क्या कहते हैं आपके सितारे जानिए 7 अगस्त 2018 के मेष राशि फल स्पेशल अंक में।


7 अगस्त 2018 आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा
–मेष राशि का स्वामी मंगल है। आज दिनभर काम में काफी व्यवस्तता रहेगी। नौकरी और कामकाजी जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत के प्रति भी सचेत रहें। स्वयं पर विश्वास रखें और मेहनत करने से न घबराएं। अत्यंत सावधानीपूर्वक आज का दिन व्यतीत करने की सलाह है। सर्दी, कफ और बुखार के कारण स्वास्थ्य खराब होगा। स्वजनों से वियोग होगा।

7 अगस्त 2018 मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय-
'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें। मेहमानों को मिठाई जरूर खिलाएं। विधवाओं की नि:स्वार्थ मदद करें। गुलाबी या लाल चादर पर सोएं। पीला वस्त्र लाभदाय है। चादर भी पीले रंग की ही रखें। काले और नीले रंग से दूर रहें। आसमानी रंग का उपयोग कर सकते हैं। मसूर की दाल बहते जल में प्रवाहित करें या मंदिर में दान करें।

उपाय-

मेष राशि वाले जातक ग्रहण के बाद स्नान करें उसके बाद मंदिर में घी का दीपक जलाएं। महादेव को जौ चढ़ाएं -ऊं सदाशिवाय नम का जाप करें और शिव स्रोत का पाठ करें। लाल चादर दान करें।

Updated on:
07 Aug 2018 03:50 pm
Published on:
07 Aug 2018 12:00 pm