Highlights: -दिल्ली मेट्रो के कर्मचारी होली के दिन आधे दिन छुट्टी पर रहकर त्योहार मनाते हैं -वर्षों से कर्मचारी होली के दिन दोपहर 2:30 बजे तक त्योहार मनाते हैं -होली पर 2:30 बजे से मेट्रो का संचालन किया जाता है
नोएडा/गाजियाबाद। होली के दिन मेट्रो में सफर करने वाले लोगों को कुछ पेरशानी का सामना करना पड़ सकता है। कारण, अगामी 10 मार्च को Delhi Metro Rail Corporation द्वारा संचालित मेट्रो दोपहर 2:30 बजे के बाद शुरू होगी। इस दिन सभी रूट्स की मेट्रो का संचालन इससे पहले बंद रहेगा। जिसके चलते नोएडा और गाजियाबाद के लाखों लोगों को असुविधा हो सकती है।
दरअसल, दिल्ली मेट्रो के कर्मचारी होली के दिन आधे दिन छुट्टी पर रहकर त्योहार मनाते हैं। जिसके चलते वर्षों से इसी तरह कर्मचारी होली के दिन दोपहर 2:30 बजे तक त्योहार मनाते हैं। जिसके चलते मेट्रो का संचालन इस समय तक बंद रहता है। होली मनाकर कर्मचारियों के वापस लौटने के बाद 2:30 बजे से मेट्रो का संचालन किया जाता है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम की पीआरओ संध्या के मुताबिक सभी रूटों पर मेट्रो का संचालन 10 मार्च होली के दिन दोपहर 2: 30 बजे तक बंद रहेगा। इसके बाद सभी सर्विसिस दोबारा चलाई जाएंगी।
गौरतलब है कि दिल्ली मेट्रो दिल्ली-एनसीआर के लाखों लोगों के लिए लाइफलाइन बन चुकी है। ये दिल्ली, यूपी और फरीदाबाद के कई शहरों को जोड़ती है। जिसके चलते इसमें दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत कई शहरों के लोग सफर करते हैं। अकेले गाजियाबाद में 10 लाख से अधिक यात्री इसमें रोजाना सफर करते हैं।