नोएडा

नोएडा में रहने का 1.6 लाख महीना खर्च! Microsoft के टेक कपल ने बताया हिसाब, युवाओं को दी सलाह

Microsoft Tech Couple: नोएडा में रहने वाले माइक्रोसॉफ्ट के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति-पत्नी ने अपने हर महीने के खर्चों का हिसाब शेयर किया है। बढ़ती महंगाई के बावजूद, वे हर महीने लगभग ₹1.6 लाख खर्च करते हैं और उनका मानना है कि परिवार के पास होने की वजह से नोएडा में रहना उनके लिए सबसे बेस्ट है।

2 min read
May 25, 2026
photo social media

Tech Couple Expenses Noida: नोएडा में माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में काम करने वाले एक टेक कपल ने अपनी लाइफस्टाइल और हर महीने होने वाले खर्चों का खुलासा किया है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर छवि माहेश्वरी और उनके पति रिपेश यादव पिछले 8 सालों से नोएडा में रह रहे हैं। उनका कहना है कि हालांकि नोएडा में अब रहना महंगा होता जा रहा है, लेकिन बेहतर करियर और अपने परिवार के नजदीक होने की वजह से यह शहर उनके लिए एकदम परफेक्ट और संतुलित है।

ये भी पढ़ें

5 लाख की सैलरी, 2 करोड़ का होमलोन और एक झटके गई नौकरी, कर्मचारी ने टर्मिनेशन लेटर शेयर कर बयां किया अपना दर्द

2018 में दोनों ने सैमसंग करियर की शुरुआत की

छवि मुजफ्फरनगर, यूपी और रिपेश जसपुर, उत्तराखंड ने साल 2014 से 2018 के बीच एनआईटी उत्तराखंड से कंप्यूटर साइंस में बी.टेक किया। इसके बाद 2018 में दोनों ने सैमसंग नोएडा से अपने करियर की शुरुआत की। साल 2020 में उन्होंने गोल्डमैन सैक्स कंपनी जॉइन की और आखिरकार जनवरी 2022 में दोनों एक साथ माइक्रोसॉफ्ट में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर शामिल हुए। फिलहाल यह कपल सेंट्रल नोएडा के सेक्टर 75 में रहता है।

'नोएडा शहर अपने घर जैसा अहसास'

छवि ने बताया कि नोएडा में रहने का सबसे बड़ा कारण नौकरी से ज्यादा उनका परिवार है। नोएडा से छवि का मायका सिर्फ ढाई घंटे और रिपेश का घर करीब 4 घंटे की दूरी पर है। इससे वे जब चाहें बिना किसी लंबी प्लानिंग के अपने परिवार से मिलने जा सकते हैं। यह शहर उन्हें अपने घर जैसा अहसास और भावनात्मक सुकून देता है।

₹1.6 लाख के मासिक खर्च का पूरा हिसाब

  • इस कपल का कुल मासिक खर्च करीब ₹1.6 लाख है। उन्होंने अपने खर्चों को कुछ इस तरह बांटा है
  • घर का किराया: सेक्टर 75 में एक 2BHK सेमी-फर्निश्ड फ्लैट का किराया लगभग ₹35,000 महीना है।
  • सोसाइटी मेंटेनेंस और बिजली-पानी: इसके लिए वे हर महीने ₹15,000 से ₹20,000 खर्च करते हैं।
  • राशन और घर का सामान: इसमें हर महीने करीब ₹15,000 से ₹20,000 का खर्च आता है।
  • बाहर खाना और घूमना: वीकेंड पर बाहर जाने, फूड डिलीवरी ऐप से खाना मंगाने और कैफे जाने में ₹15,000 से ₹20,000 खर्च होते हैं।
  • आने-जाने का खर्च: ऑफिस जाने के लिए वे माइक्रोसॉफ्ट की कैब सुविधा का इस्तेमाल करते हैं। कभी-कभी अपनी कार से घूमने या वेकेशन पर जाने का खर्च मिलाकर ₹8,000 से ₹12,000 महीना आता है।
  • लाइफस्टाइल और अन्य खर्च: शॉपिंग, ओटीटी सब्सक्रिप्शन, पर्सनल केयर और ईएमआई मिलाकर लगभग ₹15,000 से ₹20,000 का खर्च होता है।

पैसे मैनेज करने का आसान तरीका

छवि और रिपेश अपने खर्चों को ट्रैक करने के लिए किसी मोबाइल ऐप का इस्तेमाल नहीं करते। उन्होंने एक बेहद सरल तरीका अपनाया है। दोनों हर महीने एक जॉइंट अकाउंट में ₹80,000–₹80,000 डालते हैं। इसी खाते से घर का किराया, ईएमआई और रोजमर्रा के सारे खर्च निपटाए जाते हैं।

क्या नोएडा अब भी सस्ता है?

छवि का मानना है कि बेंगलुरु या हैदराबाद जैसे बड़े आईटी शहरों की तुलना में नोएडा आज भी थोड़ा सस्ता है, लेकिन 2018 के मुकाबले यहां महंगाई काफी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि लोग अक्सर नोएडा आते वक्त सोसाइटी के मेंटेनेंस चार्ज, बाहर खाने-पीने के खर्च और छोटे-मोटे सब्सक्रिप्शन जैसे छिपे हुए खर्चों को नजरअंदाज कर देते हैं, जो बाद में बड़ा बजट बना देते हैं। फिर भी, परिवार की नजदीकी के कारण यहां रहना फायदे का सौदा है।

नए प्रोफेशनल्स के लिए सलाह

नोएडा आने वाले युवाओं को छवि ने सलाह दी है कि वे अपने ऑफिस की दूरी और परिवार की जरूरतों को ध्यान में रखकर ही रहने की जगह चुनें। उन्होंने यह भी कहा कि बेंगलुरु और हैदराबाद के मुकाबले नोएडा में टेक कंपनियों के मौके थोड़े कम हैं, इसलिए युवाओं को अपने करियर के लक्ष्यों और प्राथमिकताओं को देखकर ही कोई फैसला लेना चाहिए।

ये भी पढ़ें

कौन है दुनिया की सबसे लग्जरी कार मर्सिडीज का मालिक, एक लड़की के नाम पर कैसे पड़ा कंपनी का नाम!
Also Read
View All