नोएडा

अमर सिंह का आजम खान पर बड़ा हमला बोले शहर में लगवाई थी जयाप्रदा की ऐसी फोटो, देखें वीडियो

अमर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि आजम खान ने जो शब्द मेरी बहन बेटियों के लिए कहे हैं। उनको लेकर वह देश के सामने माफी मांगें।

3 min read
Aug 30, 2018
अमर सिंह का आजम खान पर बड़ा हमला बोले शहर में लगवाई थी जयाप्रदा की ऐसी फोटो

रामपुर। राज्यसभा सदस्य अमर सिंह ने गुरुवार को रामपुर पहुंचकर सपा नेता आजम खान को चुनौती देते हुए कहा कि मैं तुम्हारे शहर में आ गया हूं मुझे पकड़कर ले जाओ। आप मुझे कहां शहर-शहर ढूंढ रहे हो। मैं कुर्बानी का बकरा आपके शहर में आ गया हूं। अमर सिंह ने इस दौरान अखिलेश यादव पर भी जमकर निशाना साधा। अमर सिंह ने कहा कि आजम खान की मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी पर उनका एकाधिकार न रहे मैं इसके लिए एक पीआईएल दायर करूंगा।

ये भी पढ़ें

अमर सिंह कर रहे थे प्रेस कांफ्रेंस, इसी बीच एक शख्स ने बताई आजम खान की जाति और फिर…

अमर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि आजम खान ने जो शब्द मेरी बहन बेटियों के लिए कहे हैं। उनको लेकर वह देश के सामने माफी मांगें। उन्हें देश कभी माफ नहीं करेगा। जहां तक एफआईआर का सवाल है तो योगी सरकार इसे संज्ञान में लेकर तुरंत आजम खान के खिलाफ एक्शन ले। इसी को लेकर मैं राजभवन में मिला था और आजम खान इंसान नहीं हैं। अगर इंसान होते तो इस तरह के बयान नहीं देते। जिस यूनिवर्सिटी के नाम पर अपनी सियासत चमकाने का ढोंग कर रहे हैं उस यूनिवर्सिटी में मैंने काफी धन दिया है। अमर सिंह की प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एक लोकल अखबार के रिपोर्टर ने अमर सिंह से कहा कि जिन आजम खान का नाम आप खान साहब करके ले रहे हैं वह पठान नहीं है वह सलमानी है, जिसे नाई कहते हैं।

इसी दौरान नेशनल उर्दू अखबार के रिपोर्टर ने उस रिपोर्टर का विरोध करते हुए कहा कि यह एक प्रेस कांन्फ्रेंस है। इस तरह की बात यहां मत करो। बस इसी बात को लेकर दूसरे पत्रकार से आपस में कहासुनी हुई और हंगामा शुरु हो गया। इस दौरान अमर सिंह अपनी सीट छोड़कर दूसरे रूम में चले गए। काफी देर बाद जब वह बाहर निकले तब पता चला कि दोनों रिपोर्टरों को पुलिस ने एक दूसरे दरवाजे से बाहर निकाल दिया। इस दौरान एक गेट टूट गया और जिस मेज पर बैठकर अमर सिंह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे उसका शीशा टूट गया। इसके बाद अमर सिंह को दूसरे कमरे में जाकर प्रेस कांफ्रेंस करनी पड़ी।

अमर सिंह ने अपनी प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मुलायम परिवार और आजम परिवार के सदस्यों पर तंज कसते हुए कहा कि आजम खान अपने बेटे को सीएम बनवाएं मुझे कोई एतराज नहीं है। अमर सिंह ने मुलायम सिंह परिवार के लोगों को कहा कि मैंने हमेशा से मुलायम सिंह जी के परिवार की महिलाओं की इज्जत की लेकिन उन्होंने उसके बदले में ना तो पार्टी में किसी महिला की इज्जत की और ना ही अब उनकी पार्टी में महासचिव के पद पर आजम खान किसी महिला की इज्जत कर पा रहे हैं।

उन्होंने जयप्रदा के साथ क्या नहीं किया गंदी फोटो शहर में लगवाई। गाड़ी पर पथराव करवाया, लेकिन फिर भी जयाप्रदा जी यहां से चुनाव जीत गईं। आजम खान साहब आपकी लड़ाई मुझसे है। इंसानियत को जिंदा रखिए आप इंसानियत के दुश्मन हैं ना कोई हिंदू हैं ना मुसलमान हैं। अगर कोई है तो वह इंसान है और वह इंसानियत आप में नहीं है। आप जिन बेटियों को तेजाब में नहलाने की बात कर रहे हैं। आपको देश की बेटियों को बचाने का काम करना चाहिए न कि उन्हें जलाने का काम आप कर रहे हैं। इसके गुनाहों की सजा आपको जरूर मिलेगी।

ये भी पढ़ें

शिवपाल की नई पार्टी बनने के अगले ही दिन इस काम को करने आजम खां के गढ़ पहुंचे अमर सिंह, सपा में खलबली
Updated on:
30 Aug 2018 08:39 pm
Published on:
30 Aug 2018 08:34 pm
Also Read
View All