रामपुर। अमर सिंह की प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एक लोकल अखबार के रिपोर्टर ने अमर सिंह से कहा कि जिन आजम खान का नाम आप खान साहब करके ले रहे हैं वह पठान नहीं है वह सलमानी है, जिसे नाई कहते हैं। इसी दौरान नेशनल उर्दू अखबार के रिपोर्टर ने उस रिपोर्टर का विरोध करते हुए कहा कि यह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस है। इस तरह की बात यहां मत करो।