
नोएडा। इस बार शारदीय नवरात्र 10 अक्टूबर 2018 यानी बुधवार से शुरू हो रहे हैं। 18 अक्टूबर 2018 को नवमी और 19 अक्टूबर 2018 को दशमी होगी। यानी विजय दशमी (Dussehra) 19 अक्टूबर 2018 को पड़ेगा। इस दिन मां दुर्गा की मूर्तियों की विसर्जन भी किया जाएगा।
नवरात्री के Bhajan, Songs और Aarti Download करने के लिए सर्च कर रहे हैं लोग
शारदीय नवरात्र की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। बाजारों में मां दुर्गा की मनमोहक मूर्तियां सज गई हैं। पितृ पक्ष या श्राद्ध (Shradh) खत्म होते ही लोग खरीदारी भी शुरू कर देंगे। वहीं, लोगों ने Shardiya Navratri के Bhakti Songs Free Download करने के लिए Google और Youtube पर सर्च करना शुरू कर दिया है। इसको देखते हुए हम आपको बताते हैं नवरात्र के Top 10 भजन और गाने। दिल्ली में म्यूजिक टीचर के तौर पर कार्यरत गाजियाबाद निवासी प्रतिभा सक्सेना का कहना है कि नवरात्र के भजन और बॉलीवुड फिल्मों के गाने आसानी से ऑनलाइन सर्च करने पर मिल जाएंगे। उन्होंने बताया कि उन्हें सबसे अच्छा लखबीर सिंह लक्खा का भजन लगता है।
नवरात्री पर देवी दुर्गा के Top 10 भजन और गाने
1. बड़ा न्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, भगतो की लगी है कतार भवानी (लखबीर सिंह लक्खा)
2. मैं बालक तू माता शेरा वालिए, है अटूट ये नाता शेरावालिये
3. जय-जय हे जगदंबे माता, जब जब जिसने तुझको पुकारा तूने दिया है बढ़के सहारा (लता मंगेशकर)
- फिल्म: गंगा की लहरें
4. मैया जी के चरणों मे ठिकाना चाहिए, बेटा जो बुलाए मां को आना चाहिए
5. तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये (मोहम्मद रफी, नरेंद्र चंचल)
- फिल्म: आशा
6. हे नाम रे, सबसे बड़ा तेरा नाम, ओ सेरोंवाली, ऊँचे डेरों वाली, बिगड़े बना दे मेरे काम (आशा भोसले, मोहम्मद रफी)
- फिल्म: सुहाग (1979)
7. भोर भई दिन चढ़ गया मेरी अम्बे, हो रही जय-जय कार मंदिर विच (नरेंद्र चंचल)
8. तू ही दुर्गा तू ही भवानी, तू जननी तू जग कल्याणी (आशा भोसले)
9. मालिने बनादे एक सेहरा नी, माता वैष्णो के आए नवरात्रे (नरेंद्र चंचल)
10. तेरी निस दिन ज्योत जलाऊं नवरात्रि आये मां (कविता पौडवाल)