नोएडा

बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी पर बड़ा एक्शन, बुलडोजर से ढहाया जा रहा अवैध निर्माण, मिली लोकेशन

Noida Shrikant Tyagi News: गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी पर बड़ा एक्शन हुआ। प्राधिकरण ने बुलडोजर से अवैध निर्माण ढहाया जा रहा है।

2 min read
Aug 08, 2022
NDA Big action on abusive BJP leader Shrikant Tyagi illegal construction being demolished by bulldozer in Noida

उत्तर प्रदेश में नोएडा अथॉरिटी की टीम ने ओमैक्स सोसाइटी पहुंचकर महिला से गाली गलौज करने वाले नेता श्रीकांत त्यागी के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाना शुरू हो गया। आरोपी त्यागी ने अपने फ्लैट के आस-पास अवैध निर्माण कर रखा था। सोसाइटी का मेटेनेंस चार्ज भी नहीं देता था और अथॉरिटी के नोटिस को अपने रसूख से रुकवा देता था। करीब 63 घंटे हो चुके हैं, लेकिन नोएडा पुलिस एक गुंडे को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इस बीच नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) के लोग पुलिस फोर्स के साथ ओमैक्स सोसायटी में पहुंच कर बुलडोजर एक्शन शुरू कर दिया। वहीं, डिप्टी सीएम ने कहा कि जो कानून तोड़ेगा उस पर कार्रवाई होगी।

श्रीकांत त्यागी को अभी तक गिरफ्तार नही किया जा सका। इसको लेकर प्रदेश सरकार ने कड़ी कार्रवाई के तौर पर बुलडोजर चलाना शुरू कर दिया। सबसे पहले श्रीकांत त्यागी के घर के बाहर बालकनी में बनाए गए महंगे टाइल्स से निर्मित अवैध निर्माण को ढहाया गया और फिर छत में जो शेड बनाया गया है उस पर भी बुलडोजर या हथौड़ा चलेगा। जैसे ही ऑथिरिटी का हथौड़ा त्यागी के बालकनी पर चला तो वहां रहने वाले लोगों ने तालियां बजाकर इसका स्वागत किया। मौके पर करीब 40 से अधिक भारी संख्या में पुलिसकर्मी और अधिकारी मौजूद हैं।


पुलिस कमिश्नर से लेकर सांसद ने 48 घंटे का समय मांगा था। लेकिन करीब 63 घंटे होने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी। इसके बाद प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई की। नोएडा की ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी में महिला के साथ गाली-गलौच और बदसलूकी करने वाला श्रीकांत त्यागी अब तक फरार है। वहीं FIR के बाद भी श्रीकांत त्यागी सोसायटी में अपने गुंडे भेजकर लोगों को धमका रहा है। हालांकि बुलडोजर एक्शन का लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया।

भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी का शुक्रवार को कुछ पौधे लगाने को लेकर महिलाओं से विवाद हो गया। महिलाओं ने भाजपा नेता पर पौधे लगाकर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया तो श्रीकांत ने एक महिला से अभद्रता करते हुए गालियां देकर धमका दिया। ये वीडियो ट्विटर पर वायरल है, जिसमें वो एक महिला को गाली दे रहे हैं। उनके साथ धक्का-मुक्की कर रहे हैं और उन पर और उनके परिवार पर अभद्र टिप्पणियां कर रहे हैं। महिला से गाली गलौज कर चरित्र पर सवाल उठाए थे।

Published on:
08 Aug 2022 10:33 am
Also Read
View All