
BJP leader Shrikant Tyagi abuses woman and raises questions on character video gone viral
भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी का शुक्रवार को कुछ पौधे लगाने को लेकर महिलाओं से विवाद हो गया। महिलाओं ने भाजपा नेता पर पौधे लगाकर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया तो श्रीकांत ने एक महिला से अभद्रता करते हुए गालियां देकर धमका दिया। ये वीडियो ट्विटर पर वायरल है, जिसमें वो एक महिला को गाली दे रहे हैं। उनके साथ धक्का-मुक्की कर रहे हैं और उन पर और उनके परिवार पर अभद्र टिप्पणियां कर रहे हैं। मामला फेज दो थाना क्षेत्र के सेक्टर-93बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी का है।
वीडियो के मुताबिक़, भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी महिला को सोसाइटी में लगे पौधे न तोड़ने के लिए बोल रहे हैं। श्रीकांत त्यागी हर लाइन में गंदी-गंदी गालियां दे रहे हैं। अंदाज़ा लगाना मुश्किल है कि झगड़े में गाली दी है या गालियों में झगड़ा किया है। भाजपा नेता ने सबसे पहले महिला के पति को गाली दी। जातिसूचक शब्द कहे। लिंगसूचक गालियां दीं। आस-पास भीड़ लगी थी। एकाध गार्ड्स भी खड़े थे, तो उनको भी धमकाया।
यह भी पढ़े - Delhi-Meerut Expressway में चलते दिखे दो और तीन पहिया वाहन तो हो जाएंगे जब्त, जानें नया रास्ता
वीडियो में क्या बोले श्रीकांत त्यागी
"ये पौधे तोड़ते दिखे तो इसका इलाज कर देना स्टाफ़ को बुलाकर। दो कौड़ी के गार्ड्स रखे हैं। तू पेड़ उखाड़ लेगी? ये मेरी प्रॉपर्टी है।" महिला ने टोका, "ये सारी? किसने कहा। आप रजिस्ट्री दिखाओ!" आरोपी नेता ने कहा, "तू मालकिन है यहां की? इसे ले कर जाओ। चल यहां से! तू चली जाएगी वैसे भी आज-कल में यहां से।" महिला ने विरोध किया। कहा कि जो इल्लीगल है, वो नहीं होगा। इसके बाद भाजपा नेता ने महिला को धक्का दे दिया। दो-चार लोग आगे बढ़े, लेकिन श्रीकांत त्यागी लगातार गालियां देते रहे। त्यागी ने कहा “जानता हूं मैं तेरी हैसियत. तू भाग के आई थी न? तेरे बारे में सब जानता हूं मैं। तू ही है न वो, जो भाग के आई है। इसी तरह गाली गलौज से बातचीत की।
महिला आयोग ने लिया संज्ञान
वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए दिल्ली महिला आयोग की चेयरमैन स्वाति मालीवाल ने भी नाराजगी जताते हुए नोएडा पुलिस से सख्त कार्रवाई करने की मांग की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी नेता के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया।
अब तक हुई ये कार्यवाही
पुलिस भाजपा नेती श्रीकांत त्यागी के घर पहुंची। मामले में अब तक पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। इसके साथ ही भाजपा नेता की तीन गाड़ियों को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।
Updated on:
06 Aug 2022 12:26 pm
Published on:
06 Aug 2022 12:26 pm
