नोएडा

EXCLUSIVE- नोएडा प्राधिकरण के पास नहीं है फायर एनओसी, हो सकता है बड़ा हादसा

प्राधिकरण में आग बुझाने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के चलते भेजा गया है नोटिस

2 min read
Nov 21, 2017
noida authority

राहुल चौहान, नोएडा। यूं तो मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के प्रदेश के लोगों को सख्ती से नियमों का पालन करने के निर्देश हैं लेकिन जब शहर में नोएडा प्राधिकरण ही अग्निशमन नियमों का उल्लंघन करे तो बाकी निजी संस्थानों से क्या उम्‍मीद की जा सकती है। हाल ही में आग लगने की घटनाएं होने के बाद भी प्राधिकरण के अधिकारी सबक न लेते हुए लगातार नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।

प्राधिकरण में नियमों का सबसे ज्यादा उल्लंघन

ये भी पढ़ें

अच्‍छी खबर: यूपी के इस सरकारी अस्‍पताल में मात्र 399 रुपये में हुआ घुटने का प्रत्‍यारोपण

बता दें कि शासन के निर्देशानुसार जिलेभर में मौजूद सभी सरकारी भवनों में अग्निशमन विभाग द्वारा निरीक्षण कर फायर एनओसी दी जा रही है। वहीं, शहर के अग्निशमन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि निरीक्षण के दौरान नोएडा प्राधिकरण में सबसे ज्यादा नियमों का उल्लंघन हो रहा है क्योंकि यहां आग बुझाने के लिए सिलेंडर के अलावा कोई दूसरी व्यवस्था नहीं है। इसके चलते यदि प्राधिकरण में आग लगने की कोई बड़ी घटना होती है तो विभाग को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी और इससे बड़ा हादसा भी हो सकता है।

पिछले कई साल से नहीं ली एनओसी

सेक्टर-5 स्थित अग्निशमन विभाग के अधिकारी कुलदीप कुमार ने बताया कि शहर में सभी सरकारी भवनों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्राधिकरण में आग बुझाने की प्रयाप्त व्यवस्था नहीं होने के चलते उन्हें नोटिस भेजा गया है। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण में आग बुझाने की सही व्यवस्था नहीं होने के चलते प्राधिकरण को कई साल से एनओसी जारी नहीं की गई है।

कुछ दिन पहले ही लग चुकी है आग

अधिकारी ने बताया कि प्राधिकरण में पीछे की तरफ स्थित एक कमरे में कुछ दिन पहले आग लग गई थी। इसे समय रहते बुझा दिया गया था लेकिन भविष्य में यदि आग लगने की कोई बड़ी घटना होती है तो बात बिगड़ सकती है।

इन सरकारी भवनों को भी जारी हुए नोटिस

अग्निशमन विभाग द्वारा निरीक्षण में कई सरकारी भवनों में सही व्यवस्था नहीं मिलने के चलते नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें प्राधिकरण, जिला अस्पताल, बीपीसीएल, टक्साल आदि को भी नोटिस जारी किए गए हैं।

ये भी पढ़ें

ऐसे Good morning विश से रहे सावधान, पुलिस ने किया चौंकने वाला खुलासा
Published on:
21 Nov 2017 03:56 pm
Also Read
View All