नोएडा

बुजुर्ग पिता की मौत, शव में पड़ गए कीड़े, उसी घर में रह रहे बेटी-दामाद को 4 दिन तक नहीं लगी भनक

Noida: नोएडा में पुलिस को सड़ी गली हालत में 82 साल के बुजुर्ग की लाश मिली। उसी मकान में रह रहे बेटी-दामाद को 4 दिन तक पिता के मौत की भनक तक ना लगी। 
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Aug 2024, 9:25 AM IST
noida
noida

Noida: उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। सेक्टर 12 के एक मकान में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, लेकिन उसी घर में रह रहे बेटी-दामाद को इसकी भनक तक ना लगी। कमरे से जब लाश सड़ने की बदबू आने लगी तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस जब घर के अंदर पहुंची तो बुजुर्ग की लाश सड़ी-गलत में पड़ी मिली। यह मामला सेक्टर-12 के एच ब्लॉक का है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

बुजुर्ग की पहचान हरिलाल के रूप में हुई है। एच ब्लॉक स्थित एक तीन मंजिला घर में शुक्रवार को बुजुर्ग हरिलाल का शव सड़ी गली अवस्था में मिला। नोएडा सेक्टर-24 थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो बीच वाली मंजिल का दरवाजा अंदर से बंद था और दुर्गंध आने का सिलसिला जारी था। कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो बुजुर्ग हरिलाल चारपाई पर मृत अवस्था में पड़े थे। कमरे के अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। कई दिन तक चारपाई पर पड़े रहने से शव सड़ने लगा। उनकी पीठ भी पूरी तरह से छिल गई थी।

बुजुर्ग बीमार थे, आपस में बोलचाल बंद थी

बताया जा रहा है कि बुजुर्ग हरिलाल बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे। पुलिस के मुताबिक तीन मंजिला मकान के भूतल और दूसरी मंजिल पर हरिलाल की बेटी और दामाद रहते हैं। दोनों की बुजुर्ग से बोलचाल बंद थी। हरिलाल का बेटा बी ब्लॉक में रहता है और उसने धर्म परिवर्तन किया है। तीन मंजिला मकान में हरिलाल खुद ही खाना बनाते और खाते थे। 

Updated on:
10 Aug 2024, 9:25 AM IST
Published on: